लाइव टीवी

Happy Onam 2022 Wishes Images, Quotes: इस शुभ पर्व पर इन शानदार कोट्स को भेजकर अपनों को दें शुभकामनाएं

Updated Sep 08, 2022 | 06:09 IST

Happy Onam 2022 Wishes Images, Quotes, Messages, Photos and Status: हिंदू पंचांग के अनुसार, ओणम का पर्व आज यानी 08 सितंबर को मनाया जा रहा है। मलयालम कैलेंडर के अनुसार चिंगम माह में यह त्योहार मनाया जाता है जो कि प्रथम माह है। यह पर्व हस्त नक्षत्र से शुरू होकर श्रवण नक्षत्र तक चलता है। इस ओणम हम आपके लिए एक से एक मजेदार मैसेज, कोट्स, स्टेट्स, वॉलपेपर और शायरी लेकर जिसे भेजकर आप शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Loading ...
Happy Onam 2022 Wishes Images,ओणम बधाई संदेश,ओणम शुभकामना संदेश
मुख्य बातें
  • दक्षिण भारत में ओणम त्योहार को काफी धूमधाम से मनाया जाता है।
  • इस साल ये त्योहार 8 सितंबर यानी आज मनाया जा रहा है।
  • ओणम त्योहार को लेकर कई तरह की मान्यताएं और परंपराएं हैं।

Happy Onam 2022 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: दक्षिण भारत में ओणम त्योहार को काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 8 सितंबर यानी आज मनाया जा रहा है। ओणम त्योहार को लेकर कई तरह की मान्यताएं और परंपराएं हैं। कहा ये भी जाता है कि राजा महाबली इस दिन अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए पाताल लोक से धरती पर आते हैं।

ओणम पर खास प्रकार की खीर भी बनाई जाती है। इसके अलावा लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को फोन, मैसेज के जरिए ओणम की शुभकामनाएं भी देते हैं। तो इस ओणम आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को इन मैसेज, शायरी, दोहों, कोट्स और वॉलपेपर के जरिए शुभकामनाएं भेजें। दक्षिण भारत में इस पर्व का काफी धूमधाम से मनाने की परंपरा है। ओणम में हर दिन कुछ अनोखी परंपराएं भी निभाई जाती है।  तो आप भी इस साल ओणम त्योहार को खास अंदाज में सेलिब्रेट करें और इन मैसेज, कोट्स, शायरी को भेजकर दोस्तों, रिश्तेदारों और जानने वालों को ओणम की शुभकामनाएं दें।

ओणम का उत्सव जीवन में समानता, एकता और समृद्धि का जश्न है। हर घर में यह उत्सव खुशियों के रंग भर देता है।खान ने कहा कि सभी लोगों को ओणम की खूबसूरती और चमक को दुनिया भर में फैलाने के लिए साथ आना चाहिए।ओणम, केरल का सबसे प्रमुख वार्षिक त्योहार है। यह मलयालम कैलेंडर में ‘चिंगम’ मास की थिरुवोणम तिथि पर पड़ता है। इस साल ओणम आठ सितंबर गुरुवार को मनाया जाएगा।

क्या है पौराणिक कथा

पौराणिक कथाओं के अनुसार, केरल पर कभी एक उदार असुर (राक्षस) राजा 'महाबली' का शासन था। उसके शासन काल में सभी समान थे और छल-कपट और चोरी की कोई घटनाएं नहीं होती थीं। देव (देवता), जो महाबली की लोकप्रियता से ईर्ष्या करते थे उन्होंने भगवान विष्णु की मदद से उन्हें पाताल लोक में पहुंचा दिया था, लेकिन उन्हें हर साल थिरुवोणम तिथि पर केरल लौटने की अनुमति दे दी थी। केरलवासी ओणम को महान राजा की घर वापसी के रूप में मनाते हैं।

ओणम का यह त्यौहार आपके जीवन में खुशहाली लेकर आयें,
आप अपने परिवार के साथ हर्षोंल्लास से यह उत्सव मनायें.
हैप्पी ओणम 2022

ओणम सबके जीवन में नई रौशनी लाएं,
उन्नति और प्रगति के नये रास्ते खुल जाएं,
खुशियाँ आपके जीवन में सदा के लिए बस जाएं
आपको ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Onam 2022

ओणम का पर्व उन्नति, प्रगति, खुशियाँ, स्वास्थ्य
और सुख-समृद्धि लेकर आयें जिसमें आप और
आपका पूरा परिवार सरावोर हो जाएँ.
हैप्पी ओणम 2022

अपने हृदय से नफ़रत मिटाकर सभी से प्यार करें,
ओणम महोत्सव पर हमारी शुभकामनाएं स्वीकार करें.
Happy Onam 2022

सच की जीत हो और बुराई की हार,
ओणम के त्यौहार में हो प्यार की बौछार,
ओणम के शुभ अवसर पर
आप सभी को मिले खुशियाँ अपार.
हैप्पी ओणम 2022

ओणम के साथ ही आपके जीवन में नई रौशनी आए
उन्नति के नए रास्ते खुलें
खुशियां सदा के लिए आपके जीवन में बस जाए
आपको और आपके परिवार को ओणम की ढेरों शुभकामनाएं।

ओणम के शुभ अवसर पर घर के द्वार को रंगोली से सजायें,
नये कपड़े पहने और लजीज पकवान का आनन्द उठायें और
बच्चों के संग इस पर्व को ख़ुशी-ख़ुशी मनायें
ओणम का यह पर्व आपके जीवन में सुख-समृद्धि लायें.

घर को रंगोली से सजाओ,
अच्छे-अच्छे पकवान बनाओ,
नये कपड़े पहनकर आओ,
साथ मिलकर ओणम का पर्व मनाओ.
Happy Onam 2022

ओणम का त्यौहार हमें सिखाता है,
जीवन को खुश होकर बिताना है,
आपके जीवन में ढेर सारी खुशहाली आएं,
ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.
हैप्पी ओणम 2022