लाइव टीवी

Hartalika Teej Rangoli Designs: घर के मुख्य द्वार पर बनाएं शिव रंगोली, यहां देखिए नए और ट्रेंडी डिजाइन

Updated Sep 09, 2021 | 06:48 IST

Hartalika Teej 2021 Rangoli Designs: हरतालिका तीज का पर्व भगवान शिव, माता पार्वती तथा श्री गणेश को समर्पित है। इस दिन महिलाएं अपने घरों में रंगोली बनाती हैं तथा घर को सजाती हैं।

Loading ...
हरतालिका तीज पर रंगोली डिजाइंस
मुख्य बातें
  • भाद्रपद मास की हरतालिका तीज मानी गई है बेहद शुभ। 
  • हरतालिका तीज पर अपने घरों में बनाएं रंगोली।
  • घर में रंगोली बनाने से आती है पाॅजिटिविटी।

Hartalika Teej 2021 Rangoli Designs: भादो मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाए जाने वाली हरतालिका तीज बेहद पवित्र मानी गई है। यह तीज का त्यौहार सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष है। इस दिन कुंवारी कन्याएं भी योग्य वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज पर लोग अपने घरों को साफ-सुथरा करके सजाते हैं। इस दिन महिलाएं अपने घरों में रंगोली बनाती हैं और शिव-पार्वती का स्वागत करती हैं।

घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाना बेहद शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है कि घर में रंगोली बनाने से पॉजिटिविटी बनी रहती है। अगर आप भी हरतालिका तीज पर खूबसूरत रंगोली बनाना चाहती हैं तो यहां कुछ बेहतरीन रंगोली डिजाइंस दिए गए हैं। 

सरल और आसान डिजाइन:

अगर आपको रंगोली बनाने का तजुर्बा नहीं है तो शुरुआत में कुछ सरल और आसान डिजाइन चुनें। आप सिर्फ कुछ रंग और पैटर्न से भी रंगोली बना सकती हैं। ‌

ॐ रंगोली डिजाइन

मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने के लिए आप ॐ रंगोली डिजाइन भी चुन सकती हैैं। इसके लिए सबसे पहले ऐक गोला बनाएं और उसमें ॐ लिखें। इसके बाद गोले के ऊपर डाॅट-डाॅट करके सफेद रंग से आउटलाइन करें। अंत में गोले के बाहर डिजाइन बनाएं।

फ्लोरल डिजाइन

अगर आपको फ्लोरल डिजाइन बेहद पसंद हैं तो अपने घर के हाॅल या मुख्य द्वार पर यह डिजाइन बना सकती हैं। इस डिजाइन को बनाने के लिए सबसे पहले चौक से आउटलाइन बना लें। इसके बाद इनमें रंग भरें। अंत में सफेद रंग की मदद से आउटलाइन कर लें। 

फूलों से बनाएं शिवलिंग

आप चाहें तो फूलों से भी रंगोली बना सकती हैं। अगर आपके पास रंग मौजूद नहीं हैं, तो, कुछ रंग बिरंगे फूलों से रंगोली बनाएं। इस तरह की रंगोली लोगों को बहुत पसंद आती है।

गणेश रंगोली

हरतालिका तीज पर श्री गणेश की रंगोली भी काफी ट्रेंड में रहती है। इस दिन आप अपने घर के मुख्य द्वार पर यह रंगोली बना सकती हैं।