लाइव टीवी

Hartalika Teej Shayari: SMS, WhatsApp और Status पर अनूठे अंदाज में दें हरतालिका तीज की बधाई, ये रहीं शायरी

Updated Sep 09, 2021 | 06:17 IST

Hartalika Teej 2021, Shayari: हरितालिका तीज के मौके पर खास अंदाज में आप अपने परिजनों को बधाई दे सकते हैं। 

Loading ...
हरतालिका तीज की शायरी (Pic: Istock)
मुख्य बातें
  • इस वर्ष 9 सितंबर यानि आज मनाया जा रहा है हरतालिका तीज का पर्व।
  • महिलाओं के लिए बेहद मायने रखती है हरतालिका तीज।
  • इस दिन शायरी के साथ अपनों को दें हरतालिका तीज की बधाई।

Hartalika Teej Shayari 2021: हरितालिका तीज का पर्व सनातन धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है। यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश समेत भारत के कई उत्तर पूर्वी राज्यों में इस पर्व को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। महिलाओं के लिए यह पर्व विशेष माना गया है, क्योंकि इस दिन वह अपने पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं। इस दिन भक्त भगवान शिव, माता पार्वती तथा श्री गणेश की विधिवत तरीके से पूजा करते हैं। इस पवित्र पर्व पर आप अनूठे अंदाज में अपने परिजनों को बधाई दे सकते हैं।

अखंड सौभाग्य का है व्रत
हरितालिका तीज की महिमा अपरंपार है
शिव परिवार को समर्पित
यह खुशियों का त्यौहार है।

हरितालिका तीज 2021 की बधाई

तीज का त्यौहार है उमंगों का त्यौहार,
फूल खिले हैं बागों में, बारिश की है फुहार
दिल से आप सब को मुबारक हो प्यारा ये 
तीज का त्यौहार

हरितालिका तीज 2021 मुबारक

व्रत तीज का है बहुत ही मधुर प्यार का
दिल की श्रद्धा और सच्चे विश्वास का
बिछियां पैरों में हो माथे पर बिंदिया
हर जन्म में मिलन हो हमारा पिया
हरतालिका तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

आया रे आया,
हरतालिका तीज का त्यौहार,
अपने संग लाया खुशियां‌
और ढेर सारा प्यार

हरतालिका तीज 2021 की बधाई 

धान की खुशबू
बादलों की बहार
आप सभी को मुबारक हो
हरतालिका तीज का त्यौहार

हैप्पी हरितालिका तीज 2021

भादो लाया है
तीज का त्यौहार,
बुला रही हैं आपको
खुशियों की बहार।

हरितालिका तीज 2021 की शुभकामनाएं

Hartalika teej ka tyohaar hai
Gunjiyon ki bahaar hai,
Pedon par pade hai jhule
Dilon mein sabke pyaar hai.

Hartalika teej 2021 ki hardik badhai.

हरतालिका तीज के शुभ पर्व पर अपने सभी परिजनों को शायराना अंदाज में बधाई दें।