लाइव टीवी

Remedies Tips For Eye Heaviness: चुटकियों में आंखों की थकान मिटाने के हैक्स, जल्द मिलेगा आराम और सुकून

Updated May 25, 2022 | 00:03 IST

Home Remedies Eye Heaviness And Fatigue: आंखें संवेदनशील होती है, इसलिए इसका खास ध्यान देना पड़ता है। आंखों की थकावट को दूर करने के लिए कई घरेलू उपाय हैं। जिन्हें अपनाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
eye problem
मुख्य बातें
  • आंखों को लेकर एक छोटी सी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है
  • आंखों की थकावट दूर करने के लिए कच्चा आलू सबसे फायदेमंद है
  • गर्मियों में खीरे का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है

Home Remedies For Tired Eyes: काम की थकान और मानसिक तनाव का सबसे ज्यादा असर हमारी आंखों पर पड़ता है। दिनभर लैपटॉप कंप्यूटर पर बैठकर काम करने वाले व्यक्ति में सबसे ज्यादा असर आंखों पर पड़ता है। शरीर और मानसिक तनाव इन सभी की थकावट आंखों पर दिखती हैं। इसलिए आंखों का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। आंखों को लेकर एक छोटी सी लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। इससे आंखों में कई तरह की समस्या जैसे आंखों की रोशनी कम होना, आंखों में लालपन वह तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। इन समस्याओं को दूर करने के लिए अक्सर लोग दवाइयां ले लेते हैं, लेकिन इन दवाइयों की वजह से कभी कभार आंखों में जलन व कई और शिकायतें होने लगती हैं। अगर आप चाहे तो कुछ घरेलू उपाय से आंखों के थकावट को चुटकियों में दूर कर सकते हैं। यह घरेलू उपाय आपको जल्दी आराम और सुकून देगा। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में...

Also Read: Aroma Candle: एनिवर्सरी पर घर में बनाइए अरोमा कैंडल, पतिदेव हो जाएंगे कायल

आंखों के नीचे लगाएं कच्चा आलू

आंखों की थकावट दूर करने के लिए कच्चा आलू सबसे फायदेमंद सब्जी है। खाने में स्वाद तो बढ़ाता ही है इसके अलावा या आंखों की थकावट व जलन को भी दूर करता है। यह आंखों के नीचे काले घेरे से भी निजात दिलाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आलू के पतले स्लाइस काट कर फ्रिज में थोड़ी देर के लिए रख दें। कुछ समय बाद इसे फ्रिज से निकालकर आंखों के ऊपर रखें व आंखे बंद कर लें। इससे आपको तुरंत लाभ पहुंचेगा। आलू ठंडक भी प्रदान करता है।

Also Read: Relationships Tips: शादी से पहले होने वाले पार्टनर से पूछें ये 8 सवाल, इसके बाद ही करें जीवन साथी का फैसला

खीरा का करें इस्तेमाल

गर्मियों में खीरे का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा खीरे के इस्तेमाल आंखों की थकावट को भी कम करने के लिए किया जाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए खीरे के पतले पतले स्लाइस काटकर फ्रिज में रख दें। कुछ देर बाद इन टुकड़ों को निकालकर बंद आंखों के ऊपर रख दें। इससे आंखों के नीचे की जलन मिनटों में दूर हो जाएगी।

गुलाब जल 

इसके अलावा गुलाब जल का भी उपयोग कर सकते हैं। गुलाब जल का उपयोग ज्यादातर त्वचा के लिए किया जाता है। यह त्वचा को साफ रखती है। इसके अलावा आंखों की थकावट मिटाने के लिए गुलाब जल में रुई डूबा कर पैच बना लें और इन्हें आंखों के नीचे रख कर लेट जाएं। इसके अलावा गुलाब जल को आंखों में भी डाला जा सकता है। यह थकावट, जलन व आंखों में लाल पन को दूर करता है। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के आई केयर रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।)