लाइव टीवी

Arm Fat Weight Loss: मोटी बाजुएं चंद दिनों में हो जाएंगी स्लिम, इन टिप्स की मदद से बॉडी बनेगी इंप्रेसिव

Updated May 31, 2022 | 15:54 IST

how to reduce arm fat: बाजुओं में फैट जमा होना आजकल एक आम समस्या बन गई है। यह देखने में काफी खराब दिखता है। लोग इसे कम करने के कई उपाय ढूंढते हैं। इसे कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी मौजूद हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Arm Fat Weight Loss
मुख्य बातें
  • बढ़ते बाजुओं के मोटापे के चक्कर में कई लोग डाइटिंग तक करते हैं, लेकिन हासिल कुछ नहीं होता है
  • यह समस्या तब होती है जब शरीर के कुछ हिस्सों में अधिक फैट बढ़ जाता है
  • एक्स्ट्रा फैट की खराबी की वजह से यह व्यक्ति के बाजुओं, पेट या थाइज़ में जम जाता है

how to reduce arm fat: कुछ लोग पतले तो होते हैं, लेकिन उनकी बाजुएं काफी मोटी होती हैं, जो दिखने में अच्छा नहीं लगता। यह भले ही आम बात हो, लेकिन लोगों के लिए सिरदर्द बन चुका है। इससे फिगर खराब लगता है। बढ़ते बाजुओं के मोटापे के चक्कर में कई लोग डाइटिंग तक करते हैं, लेकिन हासिल कुछ नहीं होता है। यह समस्या तब होती है जब शरीर के कुछ हिस्सों में अधिक फैट बढ़ जाता है। एक्स्ट्रा फैट की खराबी की वजह से यह व्यक्ति के बाजुओं, पेट या थाइज़ में जम जाता है। इसे कम करने के लिए कुछ टिप्स अपना सकते हैं। इन टिप्स की मदद से आपकी बॉडी इंप्रेसिव दिखेगी। आइए जाने इन टिप्स के बारे में...

Also Read: Homemade Protein Shake: दुबलेपन को खत्म कर देगा घर पर बना प्रोटीन शेक, ऐसे करें तैयार

घर के कामों से कम होगा फैट

बाजुओं की चर्बी कम करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है एक्सरसाइज करना। यह एक्सरसाइज बगैर जिम जाकर भी किया जा सकता है। आप कुछ घरेलू काम करके अपने बाजुओं के फैट को कम कर सकते हैं। जैसे कि सुबह उठकर अपने घर के फर्श में पोछा लगाना, आटा सानना, झाड़ू लगाना यह भी एक एक्सरसाइज का ही रूटीन है। इसके अलावा खाने में तेल मसाला या हाई कैलोरी वाली चीजों से बचना होगा।

Also Read: Gyan Mudra Benefits: अनिद्रा और डिप्रेशन को दूर करेगी ज्ञान मुद्रा, जानिए इसे करने का सही तरीका

रोज करें स्किपिंग

स्किपिंग करना सबसे आसान और कम समय लगाने वाला एक्सरसाइज है। रोज सुबह 50 से 100 स्किपिंग करने की आदत डालिए। इसकी शुरुआत आप धीरे धीरे करें फिर संख्या बढ़ाते हुए इसे अपने डेली एक्सरसाइज रूटीन में शामिल करें। इससे बाजुओं में जमा हुआ फैट कम होगा व  चंद दिनों में ही बाजुएं स्लिम हो जाएंगी।

शोल्डर को गोल गति में घुमाएं

इसके अलावा खाली समय में अपने शोल्डर को गोल गति में घुमाएं और फिर आगे पीछे भी करते रहें। बाजुओं की जितना ज्यादा एक्सरसाइज करेंगी उतना ज्यादा इसमें फैट कम होगा । इसके अलावा आप सुबह खाली पेट नींबू व काला नमक का पानी पीने की आदत डालें। ये आपक स्वास्थ्य व त्वचा दोनों के लिए काफी फायदेमंद होगा।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। क‍िसी भी तरह के ब्‍यूटी रुटीन से पहले एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।