लाइव टीवी

How to boil eggs in hindi:  उबालते वक्त टूट जाते हैं अक्सर अंडे तो इस तरीके से उबालें, कभी नहीं टूटेंगें

Updated May 31, 2022 | 19:46 IST

How to boil eggs in hindi (Anda kaise ubalein): यदि उबलते वक्त आपसे अंडे अक्सर टूट जाते हैं, तो आपको यहां बताएं गए टिप्स को फॉलो करना चाहिए। यह अंडा उबालने का परफेक्ट तरीका बताया गया है

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
अंडे को बिना टूटे कैसे उबाले
मुख्य बातें
  • अंडा स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है 
  • अंडा उबालते समय कभी-कभी वह टूट भी जाता है
  • यहां जानें अंडा उबालने का आसान तरीका 

Anda Kaise Ubalein: अंडा अधिकांश लोग खाना पसंद करते है। स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए, तो यह बेहद फायदेमंद भी होता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी पाई जाती है। इसे आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर में भी खा सकते हैं। अंडा के साथ आप चावल, रोटी, पराठा यहां तक की पूरी भी सर्व कर सकते हैं। अंडा बनाना बहुत आसान है, लेकिन कुछ लोगों को अंडा उबालते समय परेशानियां होती हैं। यदि आपके साथ भी इस तरह की समस्या है, तो अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसा आसान तरीका बताने वाले हैं, जिसे अपनाने के बाद आपके अंडे कभी नहीं टूटेगें। तो चलिए अंडा उबालने का सही तरीका जान लें।

अंडा उबालने का तरीका: अंडा कैसे उबालें
STEP 1
उबलते वक्त अंडा ना टूटे इसके लिए सबसे पहले आप एक पैन में अंडे रख लें।
STEP 2
अब उसमें इतना पानी डालें कि अंडे आधे इंच तक पानी में डूबे रहें।
STEP 3
अब उसमें थोड़ा नमक भी डाल दें और पैन को धीमी आंच पर गैस पर 2 मिनट के लिए रख दें।
STEP 4
अब उसे 10 से 12 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें।
STEP 5
अब गैस को बंद करके अंडा को ठंडा पानी से धो लें।
STEP 6
जब अंडा ठंडा हो जाए, तो अंडा को चारों तरफ से रोल करें।
STEP 7
अब अंडे को किसी गिलास में रख लें।
STEP 8
अब गिलास में थोड़ा सा पानी डालकर गिलास के मुंह को अपने हथेली से बंद करें और गिलास को हिलाएं।  
STEP 9
छिलके अपने आप निकल जाएंगे।