लाइव टीवी

Surbhi Chandna yellow saree : नागिन 5 में सुरभि चंदना का येलो साड़ी लुक वायरल, देखें कैरी करने के ट‍िप्‍स

How to carry Surbhi Chandna yellow saree look from naagin 5
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Sep 22, 2020 | 17:34 IST

Surbhi Chandna Naagin 5 looks : नाग‍िन 5 में सुरभ‍ि चंदना के लुक्‍स की खासी तारीफ हो रही है। उनका लेटेस्‍ट येलो साड़ी लुक वायरल हो रहा है। जानें आप कैसे कैरी कर सकती हैं इसे।

Loading ...
How to carry Surbhi Chandna yellow saree look from naagin 5How to carry Surbhi Chandna yellow saree look from naagin 5
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Surbhi Chandna in Naagin 5
मुख्य बातें
  • छोटे पर्दे की स्टार हैं सुरभि चंदना
  • नागिन 5 में कर रही हैं लीड रोल
  • वायरल हो रहा है शो से उनका येलो साड़ी लुक

नागिन 5 में बानी के रोल में सुरभि चंदना को दर्शक पसंद कर रहे हैं। नाग‍िन कॉस्‍ट्यूम में तो वह हॉट लग ही रही हैं, लेटेस्‍ट एप‍िसोड में उनका पोस्‍ट वेड‍िंग लुक भी पसंद क‍िया जा रहा है। वह दो तरह की साड़‍ियां पहने द‍िखीं। एक प्र‍िंटेड साड़ी थी ज‍िसे उन्‍होंने फुल स्‍लीव्‍स लेस ब्‍लाउज के साथ पहना था। वहीं दूसरा लुक था ब्राइट येलो साड़ी का ज‍िसे वह स्‍ट्रैपी ब्‍लाउज के साथ पहने द‍िखीं। उनका येलो साड़ी वाला लुक वायरल हो रहा है और माना जा रहा है क‍ि ये श‍ीयर येलो साड़‍ियों की डिमांड बढ़ा देगा। 

अगर आप भी ये लुक आगे फेस्‍ट‍िव सीजन में कैरी करना चाहती हैं तो इन बातों का ध्‍यान रखें - 

  1. येलो प्लेन और नेट की साड़ी हमेशा क्लासी लगती है। ब्‍लाउज के डिजाइन से आप उसे स‍िंपल, ट्रड‍िशनल या फ‍िर ग्‍लैमरस लुक दे सकती हैं।  
  2. बात मेकअप की करें तो इसके साथ हैवी मेकअप की जगह लाइट न्‍यूट्रल लुक रखें। मेकअप में आप सिर्फ मस्‍कारा और न्यूड लिप्स रखेंगी तो भी लुक बहुत अच्‍छा रहेगा। पिंक और ब्राउन दोनों ही न्यूड शेड में आते हैं। 
  3. अगर आई मेकअप करना ही चाहती हैं तो भी इन्‍हीं दो शेड्स पर ही फोकस करें। हैवी आईशैडो भूलकर भी न लगाएं। 
  4. हालांक‍ि सुरभ‍ि ने यहां ब‍िंदी नहीं लगाई है लेक‍िन ब्राइट लुक के ल‍िए आप येलो या स‍िल्‍वर ब‍िंदी लगाएं। छोटी सी रेड ब‍िंदी आपको सुंदर लुक देगी। अगर ड्रमैट‍िक टच चाहती हैं तो रेड कलर की बड़ी ब‍िंदी लगा सकती हैं। 
  5. इस लुक के साथ बन नहीं जंचेगा। बेहतर होगा क‍ि आप बाल खुले रखें या फ‍िर कोई ऐसा हेयर स्‍टाइल चुनें ज‍िसमें बालों का फ्लो भी बना रहे और ये आपको परेशान भी न करें। लाइट हेयर एक्‍सेसरी यूज कर सकती हैं मगर कोई बड़ा पीस न लगाएं। ऐसे में फोकस साड़ी से हट जाएगा। 
  6. अगर येलो साड़ी से ग्‍लैमरस लुक चाह‍िए तो जूलरी हल्‍की रखें। अगर थोड़ा ट्रड‍िशनल टच चाह‍िए तो लाइट सेट पहन सकती हैं। लेक‍िन बहुत हैवी और कलर्ड या चंकी जूलरी से दूर ही रहें। 
  7. सुरभ‍ि की तरह एक हाथ में बैंगल्‍स पहन सकती हैं। लेक‍िन दोनों में नहीं। वहीं एक हाथ में चेन वाली घड़ी और दूसरे में क्‍लासी गोल्‍ड ब्रेसलेट आपको एलिगेंट लुक देगा। 

फैन्‍स कर रहे हैं सुरभ‍ि को सपोर्ट 
बता दें क‍ि नाग‍िन 5 में बानी क‍ि क‍िरदार में सुरभ‍ि दर्शकों की चहेती नाग‍िन साब‍ित हो रही हैं। वीर यानी शरद मल्‍होत्रा के साथ उनकी केमिस्‍ट्री के फैन्‍स दीवाने हो रहे हैं। पहले लग रहा था क‍ि उनकी जोड़ी जय यानी मोह‍ित के साथ बनेगी। लेक‍िन अब कहानी में बड़ा ट्व‍िस्‍ट आ रहा है और जय आगे बानी औ वीर दोनों को मारने की साज‍िश रचेगा।