लाइव टीवी

Push-up Benefits : अब रोज पुशअप्स करने में नहीं चलेगा कोई बहाना, ये फायदे देंगे मोट‍िवेशन

Updated Sep 23, 2020 | 07:46 IST

Daily push-ups ke labh : पुशअप्‍स कई तरीके से फ‍िट रहने में मदद करता है। रोजाना पुशअप्‍स करने से बॉडी एक्‍ट‍िव रहती है। और क्‍या हैं इसके फायदे, जानें यहां।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspShutterstock
Kya roz push-ups karna sahi h, रोजाना पुश अप्‍स के फायदे
मुख्य बातें
  • डेली पुशअप्स करने से शारीरिक क्षमता बढ़ती है
  • इससे शरीर में ब्‍लड फ्लो बढ़ता है
  • शरीर की अकड़न दूर करने में भी ये सहायक है

पुशअप सबसे आसान और बहुमुखी वर्कआउट है जिससे आपके पूरे शरीर पर प्रभाव पड़ता है। प्रतिदिन नियमित रूप से पुशअप्स करने वाले लोगों के अंदर एक गजब की शारीरिक क्षमता उत्पन्न होती है। जिम करने वाले लोग आपको अपने तमाम तरह की एक्सरसाइजों का बखान करते अक्सर मिल जाएंगे। लेकिन आप उसी तरह का व्यायाम अपने घर में फर्श पर कर सकते हैं, वह भी सिर्फ एक एक्सरसाइज पुशअप्स से। 

अगर आप रोजाना पुशअप्‍स करते हैं तो इसके आपको ये फायदे म‍िलेंगे 

मांसपेशियों का निर्माण  
पुशअप्स आप की विभिन्न मांस पेशियों को बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है पोशाक आपके शरीर में बाइसेप्स पीठ की मांसपेशियों और सीने की मांसपेशियों में खिंचाव उत्पन्न करता है जिससे वहां की मांसपेशियां अधिक मजबूत होती हैं। और नियमित रूप से करने पर नए मांसपेशियों का निर्माण भी होता है।

बॉडी स्टेबिलिटी बेहतर होगी
पुशअप्स हमारे शरीर के ऊपरी भाग और धड़ को मजबूत बनाने में बहुत प्रभावी है। रोजाना पुशअप्स करने से मसल्‍स के फाइबर में सुधार होता है जो हमारे शरीर को संतुलित और स्थिर रखने में मदद करता है।

टेस्टोस्टेरोन उत्पादन बढ़ाता है
टेस्टोस्टेरोन पुरुषों के अंदर पाया जाने वाला सेक्स हारमोंस होता है यह हार्मोन पुरुषों के शरीर को ज्यादा सुंदर बलशाली और सेक्स संबंधी समस्याओं के सुधार में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसलिए पुशअप्स नियमित रूप से करने पर पुरुषों के अंदर टेस्टोस्टेरोन की उत्पादन क्षमता बढ़ जाती है।

कार्यात्मक शक्ति बढ़ाता है
पुशअप्स एक प्रकार का कार्यात्मक व्यायाम है जो पूरे शरीर में मांसपेशियों को सक्रिय कर देता है। जब हम पुशअप्स करते हैं तो हमारी मुख्य शक्ति सक्रिय होती है और हम अपनी मांसपेशियों में उस शक्ति को महसूस कर सकते हैं। पुशअप्स करते समय एक साथ कई मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं जो हमारे शरीर की कार्य क्षमता को बढ़ाती हैं।

दिल को सेहतमंद रखता है
शारीरिक फिटनेस को हमेशा से हृदय स्वास्थ्य से जोड़ा गया है। अक्सर कहा जाता है कि अगर आपका शरीर स्वस्थ है तो आपका दिल भी स्वस्थ ही होगा। जामा जरनल नेटवर्क ओपन में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, उच्च बेसलाइन पुशअप्स से आपका द‍िल स्वस्थ रहता है।

हड्डियों को मजबूत बनाता है
पुशअप्स का एक और आश्चर्यजनक लाभ यह है कि यह आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। पुशअप्स आपके शरीर के विभिन्न हिस्सों विशेषकर बांहों और ऊपरी शरीर के तनाव को दूर करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। इसलिए आप जितना अधिक वजन अपनी हड्डियों पर डालते हैं और उन्हें प्रशिक्षित करते हैं उतनी ही जल्दी और उतनी ही तेजी से आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं।

शरीर का विकास करता है
(HGH) हमारे शरीर के विकास और वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण है। यह मांस पेशियों के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमारे शरीर में HGH का कम उत्पादन हड्डियों और मांसपेशियों के विकास को कम कर सकता है। इसलिए हर व्यक्ति को नियमित रूप से पुशअप्स करने चाहिए इससे हमारे शरीर में एच डी एच का उत्पादन बढ़ जाता है।

पॉश्चर को इंप्रूव करता है
अधिकांश लोग अपने जीवन में आसन के महत्व की उपेक्षा करते हैं। इसलिए कम उम्र में ही उनके स्वास्थ्य में काफी गिरावट देखी जाती है। ज्यादातर देखा जाता है कि ऐसे लोगों की मांसपेशियां कमजोर हो गई है कंधे और पीठ की मांसपेशियों में हमेशा दर्द बना रहता है। हालांकि इन सभी समस्याओं को आप पुशअप्स से दूर कर सकते हैं। अगर आप अपने दैनिक जीवन में हर रोज पुशअप्स करते हैं तो आपको बहुत ज्यादा लाभ मिलेगा।

कंधों को मजबूत बनाए
नियमित रूप से पुशअप्स करने पर आपके कल नहीं मजबूत बनते हैं जिससे आपको रोजमर्रा के तमाम काम को करने में मदद मिलती है। बस इस बात का ध्यान रखें कि कंधों पर ज्यादा जोर ना दें वरना आप घायल भी हो सकते हैं।

वजन घटाने में सहायक
पुशअप्स हमारे मांस पेशियों को स्वस्थ तो रखता ही है साथ ही शरीर के वजन को भी कम करता है। नियमित रूप से पुशअप्स करने पर आपके शरीर से चर्बी कम होती है और आपका वजन भी कंट्रोल में रहता है।