लाइव टीवी

Navratri Durga Shringar: हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, नवरात्रि के दिनों में ऐसे करें उनका श्रृंगार

Updated Sep 19, 2022 | 21:13 IST

Shardiya Navratri 2022 Durga Shringar: नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा की जाती है इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। ऐसे में भक्त मां दुर्गा के स्वागत के लिए विशेष तैयारी करते हैं। नए नए भोग से लेकर सजावट तक हर चीज का विशेष ध्यान रखते हैं।

Loading ...
मां दुर्गा का श्रृंगार
मुख्य बातें
  • नवरात्रि 9 दिनों की होती है और इन 9 दिनों मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है
  • सनातन धर्म में नवरात्र के त्योहार का विशेष महत्व है
  • इस दौरान लोग अपने घर में मां दुर्गा के नाम की अखंड ज्योति रखते हैं

Maa Durga Shringar Idea: अश्विनी माह के शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा तिथि को शारदीय नवरात्रों का आरंभ होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रों की शुरुआत 26 सितंबर दिन सोमवार से होगी। इसकी समाप्ति 5 अक्टूबर को होगी। नवरात्रि 9 दिनों की होती है और इन 9 दिनों मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। सनातन धर्म में नवरात्र के त्योहार का विशेष महत्व है। इस दौरान लोग अपने घर में मां दुर्गा के नाम की अखंड ज्योति रखते हैं। विधि विधान से शक्ति की देवी मां दुर्गा की पूजा करते हैं। कई भक्त नौ दिनों तक मां दुर्गा के व्रत रखते हैं। इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। मां दुर्गा के स्वागत के लिए भक्त कई तरह का भोग तैयार करते हैं व मंदिर से लेकर पूरे घर तक को सजाते हैं। वहीं नौ दिनों मां दुर्गा को अलग-अलग रंगों के वस्त्र से उनका पूरा श्रृंगार करते हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि के दिनों में कैसे करें मां दुर्गा का श्रृंगार।

Also ReadNavratri Special Recipe: इस नवरात्रि पर बनाएं 'रागी' की 'शुगर फ्री मिठाई', हेल्दी के साथ-साथ टेस्ट भी है भरपूर

मां दुर्गा के लिए लें गुटेदार लहंगा

नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के सोलह शृंगार का विशेष महत्व है। इस दिन मां दुर्गा को मेहंदी, पायल, बिछिया, लाल चूड़ियां, मांग टीका, झुमकी और बिंदी गजरा व लाल वस्त्रों से मां का श्रृंगार किया जाता है। नवरात्रों के पहले दिन मां दुर्गा को लाल रंग का जोड़ा पहनाना चाहिए। लाल रंग मां दुर्गा का सबसे पसंदीदा रंग है। मां दुर्गा को 9 दिन अलग-अलग रंगों के वस्त्र धारण कराना चाहिए। आजकल बाजार में गोटेदार लहंगा का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। ऐसे में मां दुर्गा के लिए वस्त्र लेना चाहते हैं तो अलग-अलग रंग के गोटेदार लहंगा ले सकते हैं।

Also Read- Shardiya Navratra 2022 Recipe: नवरात्रि में मां दुर्गा को भोग लगाने व व्रत के लिए बनाएं सिंघाड़े के आटे का हलवा


मां दुर्गा को जरूर पहनाएं चुनरी

लहंगे के साथ मां दुर्गा को चुनरी जरूर पहनाएं। नवरात्रों में चुनरी मां दुर्गा की शोभा बढ़ाएगी। आजकल हाथ से बनी चुनरी का काफी ट्रेंड बढ़ गया है। यह ऑनलाइन भी मिल जाएगी। इसकी कीमत ₹50 से लेकर 200 व 250 तक की होगी। जितनी बड़ी चुनरी होगी उतनी कीमत होगी। ऐसे में आप मां दुर्गा के प्रिय रंग के हिसाब से हर दिन अलग-अलग रंग की चुनरी से मां दुर्गा को सजा सकते हैं।

चार चांद लगाएगा गजरा

मां दुर्गा के श्रृंगार में गजरा चार चांद लगाएगा। गजरा घर में भी बनाया जा सकता है। आर्टिफिशियल गजरा व फूलों का गजरा घर पर ही तैयार किया जा सकता है। इसके लिए आप अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। गजरा बनाने के लिए गुलाब के फूलों का इस्तेमाल जरूर करें, क्योंकि मां दुर्गा को गुलाब का फूल बेहद पसंद है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)