लाइव टीवी

Raki Making at home: इस रक्षा बंधन पर घर में बनाये भाई के लिए राखी, इन चीजों से बनाए सुंदर राखियां

Tips To make Rakhi
Updated Jul 29, 2020 | 17:50 IST

Handmade Rakhi Ideas: इस साल रक्षा बंधन पर हाथों से बनाकर राखी अपने भाई के कलाई पर बांधे। घर पर रखी इन चीजों की मदद से आसानी से बना सकते हैं सुंदर राखियां।

Loading ...
Tips To make RakhiTips To make Rakhi
इस रक्षा बंधन खुद बनाकर बांधे भाई को राखी
मुख्य बातें
  • इस बार राखी खरीदने के बजाय हाथों से बनाएं
  • घर पर रंग-बिरंग की सुंदर राखियां बना सकते हैं।
  • घर पर राखी बनाने के लिए इन चीजोंं की आवश्यकता हो सकती हैं।

कोरोना वायरस की वजह से इस साल रक्षा बंधन पर पहले जैसी रौनक देखने को नहीं मिल रही है। कपड़े, मिठाई आदि की दुकानों में चहल-पहल अधिक देखने को नहीं मिल रही है। कोरोना वायरस की वजह से लोग कोशिश कर रहे हैं को ज्यादा से ज्यादा घर की चीजों को इस्तेमाल करें। क्योंकि इस बार कोविड-19 से बचने के लिए सर्तकता और अधिक सुरक्षा दोनों का ध्यान में रखना जरूरी है। ऐसे में अगर आप चाहे तो इस बार राखी खरीदने के बजाय हाथों से बनाएं। इन दिनों राखी बनाने के तरीके को लेकर इंटरनेट पर खूब सर्च किया जा रहा है, यहां हम कुछ ऐसे ट्रिक के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप आसानी से घर पर राखी बना सकते हैं।

स्टीकर राखी
बच्चों के लिए अगर राखी बना रही हैं तो स्टीकर वाली राखी से बेहतर कुछ नहीं। अलग-अलग तरीके के स्टीकर इस्तेमाल कर आप खूबसूरत राखी घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए स्टीकर, स्पंज और रीबन की आवश्यकता होगी। सबसे पहले अलग-अलग रंगों के स्पंज को गोल तरीके से काट लें। अब इस पर स्टीकर चिपका दें। बच्चे के पसंद के अनुसार छोटा भीम, पोकेमोन या अन्य स्टीकर को भी चिपका सकते हैं। इसके बाद फेविकोल का उपयोग करके, दो स्पंज के बीच साटन रिबन चिपकाएं। इस तरह आपका स्टीकर राखी तैयार है।

वेस्ट मटेरियल से बनाए राखी
राखी बनाने के लिए आप वेस्ट मटेरियल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कुछ रंग-बिरंगी दालें और इस्तेमाल की मोती इकट्ठा कर लें। अब उन्हें घुले फेविकोल में मिला दें। इसे एक शीट पर चिपकाएं और इसे सूखने दें। इसके बाद इसे अलग अलग शेप में काट दें, अब इसमें रीबन चिपका दें। इस तरह घर पर उपलब्ध चीजों का इस्तेमाल कर राखी बना सकते हैं। इसे और इनोवेटिव बनाने के लिए शीट्स, मोती और फूलों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

गोल्डन फूलों वाले राखी
गोल्डन फूलों वाले राखी बनाने के लिए आपको करीबन एक मीटर गोल्डन रीबन की आवश्यकता होगी। अब इस रीबन की मदद से छोटे-छोटे फूल बनाए। अब इन फूलों को एक शीट में चिपका दें। इसके बाद शीट को एक राउंड शेप में काट लें। अब इस गोल्डन फ्लावर बकल को एक धागे पर चिपका दें। इस तरह कुछ देर में ही आप राखी तैयार कर सकती हैं।

रेशमी दागों से बनाए राखी
इसे बनाने के लिए अपनी पसंद के रंग के रेशम के धागों को लें और उसे आपस मं गूंथ लें। इसके बाद रंग बिरंगे मोतियों को सुई धागे की मदद से रेशम के धागे में पिरोएं। अब रेशम के धागे के दोनों छोरों पर बराबर मोतियों को बाट दें, इस दौरान बीच में जगह छोड़ दें। अब स्पंज को गोल अकार में काट दें। इस स्पंज पर अगर आप चाहे तो मोतियां या फिर अपने भाई की तस्वीर लगा सकती हैं। अगर उन्हें कार्टून पसंद हैं तो उनके पसंद का स्टीकर चिपका दें। इसके बाद स्पंज को बीच में बचे खाली स्थान पर चिपका दें। अब आपकी राखी बनकर तैयार है।