लाइव टीवी

IRCTC Puri Tour Package: पुरी समेत ओडिशा के इन प्रमुख मंदिरों के करें दर्शन, आईआरसीटीसी दे रहा ये खास ऑफर

Updated Dec 17, 2021 | 18:32 IST

IRCTC Divine Puri Tour Package: ओडिशा के धार्मिक स्‍थलों की सैर कराने के लिए आईआरसीटीसी एक खास पैकेज लेकर आया है। जिसमें आपको विमान के जरिए गंतव्‍य तक पहुंचाया जाएगा और वहां के प्रमुख स्‍थानों की सैर कराई जाएगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
IRCTC Divine Puri Tour Package
मुख्य बातें
  • यह पैकेज 3 रातों और 4 दिनों का होगा
  • इस पैकेज का नाम डिवाइन पुरी टूर है
  • इस टूर में लोगों के घुमने और ठहरने का इंतजाम होगा

IRCTC Divine Puri Tour Package: अगर आप धार्मिक स्‍थानों पर घूमने के शौकीन है तो आपके लिए IRCTC एक खास पैकेज लेकर आया है। इसका नाम डिवाइन पुरी टूर पैकेज है। इसमें ओडिशा के चार प्रसिद्ध स्‍थलों- पुरी, कोणार्क, भुवनेश्वर और चिल्का की सैर कराई जाएगी। इस पैकेज में यात्रियों को फ़्लाइट से ले जाया जाएगा। 

यह टूर 03 रातों और 04 दिनों का होगा। यह उड़ान दिल्‍ली से भरी जाएगी। इस टूर पैकेज के माध्यम से, आपको पुरी, चिल्का में विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ मंदिर, एशिया का सबसे बड़ा खारे पानी का लैगून और पक्षियों का ठिकाना देखने को मिलेगा। इसके अलावा कोणार्क में विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर के दर्शन भी कर सकेंगे। 

यात्रा कार्यक्रम 
दिल्ली - भुवनेश्वर - पुरी - चिल्का - कोणार्क - पुरी - भुवनेश्वर - दिल्ली

पैकेज के तहत फ़्लाइट इन जगहों से निर्धारित समय पर उड़ान भरेगी।  जो कि इस प्रकार है।  
दिल्ली - भुवनेश्वर
09:55 बजे
12:00 बजे

भुवनेश्वर - दिल्ली
18:40 बजे
21:10 बजे

Read Also: IRCTC Rampath Yatra

कितना आएगा खर्च 
डिवाइन पुरी टूर पैकेज के तहत अगर आप 16.12.2021 से 23.12.2021 के बीच सफर करते हैं। इसमें सिंगल व्‍यक्ति को 34,795 रुपए चुकाने होंगे। वहीं दो लोगों को 25,580 रुपए, तीन लोगों को 23,995 रुपए चुकाने होंगे। अधिक जानकारी आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से हासिल की जा सकती है। इस दौरान आपको रहने की भी सुविधा मिलेगी।