लाइव टीवी

Lip Shade Tips: जैकलीन फर्नांडिस के लिपशेड के हैं लाखों दीवाने, फॉलो करें उनके ग्लॉसी लिप्स के टिप्स

Updated Jul 05, 2022 | 15:34 IST

Perfect Lip Shade Tips: आजकल हर कोई फैशन ट्रेंड के हिसाब से लिपस्टिक लगाना पसंद करता है। इसके लिए महिलाए बॉलीवुड एक्ट्रेस को फॉलो करना पंसद करती है। ऐसे में जैकलीन फर्नांडिस के लिप्स का हर कोई दीवाना है। उनके लिपशेड को हर कोई फॉलो करना चाहता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
lipstick shade
मुख्य बातें
  • बेहतरीन लिपस्टिक हर वार्डरोब की जरूरत होती है
  • सॉफ्ट पिंक लिपस्टिक शेड एक ऐसा लिप कलर है जिसे आप रेगुलर घर पर ऑफिस या बाजार जाते वक्त लगा सकती हैं
  • सॉफ्ट पिंक आपके होठों के नेचुरल कलर से लगभग मिलता-जुलता होता है और आपको बेहतर लुक देता है

Jacqueline Fernandez Lips Shade: त्वचा के साथ-साथ अपने लिप्स को भी ग्लॉसी लुक देने के लिए महिलाएं अक्सर तमाम कोशिशें करती हैं। इसके लिए वे बॉलीवुड के सितारों को भी फॉलो करने में पीछे नहीं रहती है। बॉलीवुड जैकलीन फर्नांडिस  के अट्रैक्टिव लिप्स का हर कोई दीवाना है। वे अक्सर अपने ब्यूटी टिप्स अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। जैकलीन फर्नांडिस के मिनिमल मेकअप के साथ लिपस्टिक का लाइट टच उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। बेहतरीन लिपस्टिक हर वार्डरोब की जरूरत होती है। खासकर आजकल ट्रेंड में रहने वाली न्यूड शेड, रेड व पिंक शेड लिपस्टिक अगर आपके मेकअप किट में है तो यह आपको परफेक्ट लुक दे सकती है। आप की लिपस्टिक आपके पूरे लुक को बेहतरीन बनाने में काफी सहायक होती है, लेकिन अगर आपने गलत शेड चुन लिया तो यहां पूरे लुक को बर्बाद कर देती है। आइए जानते हैं उन पांच शेड्स के बारे में जो आप किसी भी पार्टी में आराम से लगा सकती है।

Also Read- Cracked Heels Care: फटी एड़ियों को दो दिन में ठीक कर देंगे ये घरेलू उपाय, ऐसे करें इस्तेमाल

 पिंक लिपस्टिक शेड

सॉफ्ट पिंक लिपस्टिक शेड एक ऐसा लिप कलर है जिसे आप रेगुलर घर पर ऑफिस या बाजार जाते वक्त लगा सकती हैं। यह आपके होठों के नेचुरल कलर से लगभग मिलता-जुलता होता है और आपको बेहतर लुक देता है। यह लिप्स शेड आपकी ब्यूटी के लिए परफेक्ट है।

रेड बोल्ड लिपस्टिक करें ट्राई

अगर आप किसी नाइट पार्टी फंक्शन शादी में जा रही है तो आप रेड बोल्ड लिपस्टिक जरूर ट्राई करें। आप इसे किसी भी कलर की ड्रेस या साड़ी के साथ लगा सकती हैं। यह हर ड्रेस में परफेक्ट लुक देती है। हाई शाइन ग्लॉसी फिनिश देता है, जो सुपर स्मूथ है और हाई कवरेज देता है। साथ ही यह आपके होंठों पर लम्बे समय तक टिका रहता है।

Also Read- Gardening Tips: पेड़-पौधों में कीड़े लगने से हैं परेशान, अपनाएं ये टिप्स, हमेशा हरा-भरा रहेगा बगीचा

 ब्राउन लिप्स कलर

वहीं ब्राउन लिप्स कलर से आप एक हॉट लुक पा सकती हैं। यह डार्क ब्राउन कलर आपके लिप्स को काफी अट्रैक्टिव लुक देता है। यह शेड आज कल काफी ट्रेंड में हैं। बड़ी सी बड़ी एक्ट्रेस इसे आजमाना पसंद करती है। यह वेस्टर्न लुक हो या इंडियन हर लुक में लाजवाब लगती है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)