लाइव टीवी

Kitchen Hacks: जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए करें ये उपाय, नए जैसे चमक उठेंगे बर्तन

Updated Jul 05, 2022 | 06:28 IST

How to Clean Utensils: जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए कुछ घरेलू उपाय किए जा सकते हैं, जिससे बर्तन पहले जैसे नए और चकाचक हो जाएंगे। इन उपायों में बेकिंग सोडा, टमाटर और नींबू के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Loading ...
Kitchen hacks
मुख्य बातें
  • नींबू के रस से जले हुए बर्तनों को करें साफ
  • बर्तनों को साफ करने के लिए बेकिंग सोडे का करें इस्तेमाल
  • टमाटर का रस भी होता है फायदेमंद

How to Clean Utensils: अक्सर आपने देखा होगा कि चाय बनाने में या फिर दूध उबालने में बर्तन जल जाते हैं। कूकर और कढ़ाई का जलना आम होता है। ऐसे में बर्तनों को साफ करना बहुत मुश्किल होता है। जले हुए बर्तनों को साफ करने में मेहनत भी लगती है और वो अच्छे से साफी भी नहीं होते हैं। पर आप चाहें तो कुछ आसान से उपायों से जले हुए बर्तनों को साफ कर सकते हैं।आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे उपायों के बारे में, जिनसे आप आसानी से बर्तन को नए जैसे चकाचक कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

Also Read: Stubborn Tea Stains कपड़ों पर लगे चाय के दाग साफ करने के दमदार टिप्स, यूं गायब होंगे धब्बे

जले हुए बर्तनों को नए जैसे करने के लिए करें ये उपाय

बेकिंग सोडा की मदद से

बेकिंग सोडे से जले हुए बर्तन को बहुतक जल्दी साफ किया जा सकता है। यदि आपका कई बर्तन जल गया है, तो इसके लिए एक चम्‍मच बेकिंग सोडा एक कटोरी पानी में घो लें। फिर इसमें नींबू की रस डाल दें। अब इसका एक मिक्सचर तैयार कर लें और स्टील के स्क्रबर से बर्तन को साफ करें। आपका जला हुआ बर्तन बिलकुल साफ हो जाएगा।  

नींबू का रस

नींबू में एसिडिक गुण होते हैं, इसके एसिडिक नेचर के वजह से ये किसी भी तरह के दाग-धब्बों और जले हुए बर्तन को साफ कर सकता है। जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए एक नींबू को लेकर इसे जले हुए हिस्से पर रगड़ें, फिर इसमें एक कप गर्म पानी डाल दें। अब कुछ समय बाद इसे ब्रश से साफ करें, इससे जले हुए बर्तन बहुत आसानी से साफ हो जाएंगे। 

Also Read: Kitchen Tips नॉनस्टिक कुकवेयर का इस्तेमाल करते हैं तो जान लें इससे जुड़ी जरूरी बातें

टमाटर का रस

जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए टमाटर का रस भी काफी असरदार हो सकता है। इसके लिए जले हुए बर्तन में टमाटर का रस डालें फिर इसमें थोड़ा सा पानी डालकर गर्म कर लें। अब इसे रगड़ लें। आप देखेंगे की बर्तन बहुत जल्दी साफ हो जाएंगे, साथ ही पहले से ज्यादा चमकने भी लगेंगे। 

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता है।)