लाइव टीवी

Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर खान ने बताया अपनी खूबसूरती का राज, इंस्टाग्राम पर शेयर किए समर ब्यूटी टिप्स

kareena kapoor khan
Updated May 20, 2020 | 16:37 IST

Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपनी खूबसूरती का राज बताया है। उन्होंने एक छोटी सी वीडियो शेयर कर बताया है कि वे गर्मियों में किस तरह से अपनी स्किन का खयाल रखती हैं।

Loading ...
kareena kapoor khankareena kapoor khan
करीना कपूर खान का समर ब्यूटी टिप्स
मुख्य बातें
  • करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपनी खूबसूरती का राज बताया है
  • एक छोटी सी वीडियो शेयर कर बताया है कि वे गर्मियों में किस तरह से अपनी स्किन का खयाल रखती हैं
  • करीना कपूर खान बॉलीवुड की फिटेस्ट एक्ट्रेस में से एक हैं

करीना कपूर खान बॉलीवुड की फिटेस्ट एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। उनकी डेली रुटीन में एक्सरसाइज से लेकर योगा, मेडिटेशन और सूर्य नमस्कार तक शामिल है जिन्हें वे कभी मिस नहीं करती हैं। इसके अलावा वे अपनी डायट का भी भरपूर खयाल रखती हैं और इन सबका असर उनके फिगर और उनके चेहरे पर साफ नजर आता है। 40 की उम्र में भी करीना कपूर खान ने जिस तरह से अपने आप को मेंटेन किया है वह काबिलेतारीफ है।

हाल ही में करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपनी खूबसूरती का राज बताया है। उन्होंने एक छोटी सी वीडियो शेयर कर बताया है कि वे गर्मियों में किस तरह से अपनी स्किन का खयाल रखती हैं। उन्होंने समर ब्यूटी टिप्स के बारे में बताया है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। उनके इस इंस्टा पोस्ट को 24 घंटों के भीतर 1 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है।   

करीना कपूर ने अपने इंस्टा पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'समर एसेंशियल: मेसी बन, काफ्तान और होममेड मास्क!' अपने इस पोस्ट के साथ करीना कपूर ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि आखिर इस गर्मी में भी उनकी खूबसूरती का राज क्या है। इस वीडियो में करीना कपूर अपने चेहरे पर फेस मास्क लगाए हुए नजर आ रही हैं जिसमें वे बेहद कूल लग रही हैं। इस दौरान उन्होंने काफ्तान पहना हुआ है साथ में हेयरस्टाइल में मेसी बन बनाया हुआ है।

आपको बता दें कि लॉकडाउन के आम जनता की तरह एक्टर्स भी अपने-अपने घरों में कैद हैं। इस दौरान वे अपनी डेली रुटीन को अपने फैंस के साथ शेयर करते हैं और इस तरह उनसे रुबरू होते हैं। हाल ही करीना कपूर ने बिना मेकअप की अपनी एक फोटो पोस्ट की थी। इसके अलावा अक्सर योगा करते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।  

इस तरह से वे अपने फैंस को फिटनेस और हेल्थ के प्रति लगातार जागरुक करती रहती हैं। आपको बता दें कि कुछ समय पहले करीना कपूर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वो सूर्यनमस्कार करती दिख रही थी। वीडियो उनकी योगा ट्रेनर रूपल सिद्धपुरा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। इसमें रूपल करीना कपूर को सूर्य नमस्कार करना सिखा रही थी। मालूम हो कि तैमूर के जन्म के बाद करीना का वजन काफी बढ़ गया था जिसके बाद मेहनत कर करीना ने अपना वजन घटाया।