लाइव टीवी

हाथों में लगाएं कान्हा की भव्य तस्वीर वाली मेहंदी, कृष्ण जी के भक्तों को जरूर देखने चाहिए ये लेटेस्ट डिजाइंस

Updated Sep 14, 2022 | 22:59 IST

Bhagwan Krishna Ke Mehndi Designs: व्रत, पर्व या त्योहारों में महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं। कोई भी भारतीय त्योहार महिलाओं के लिए बिना मेहंदी लगाए अधूरा माना जाता है। आजकल महिलाएं भगवान की तस्वीर वाली मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। ऐसे में आप यहां भगवान कृष्ण के भव्य तस्वीर वाली मेहंदी के आइडियाज देख सकती हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Bhagwan Krishna Ke Mehndi Designs
मुख्य बातें
  • त्योहारों में महिलाएं अपने हाथों में लगाती हैं मेहंदी।
  • आजकल ट्रेंडिंग हैं कृष्ण स्टाइल के मेहंदी डिजाइंस।
  • मेहंदी की तासीर ठंडी होती है इस कारण इसे लगाने से शरीर को ठंडक मिलती है।

Bhagwan Krishna Ke Mehndi Designs: हिंदू धर्म में तीज, त्योहारों में मेहंदी लगाने का विशेष महत्व है। मेहंदी को बेहद शुभ माना गया है। मेहंदी हर त्योहार व शादी विवाह की रोनक बढ़ा देती है और यह महिलाओं के श्रृंगार में भी चार चांद लगा देती है। मेहंदी स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी मानी है। कहा जाता है कि मेहंदी की तासीर ठंडी होती है जिस वजह से इसे लगाने से शरीर को ठंडक मिलती है। माना जाता है कि, हाथों की जलन व खुजली भी इससे दूर होती है। कोई भी व्रत, पर्व या त्योहार हो महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी जरूर लगाती हैं। आजकल भगवान की तस्वीर वाली मेहंदी भी ट्रेंडिंग हैं, जिन्हें लगाना महिलाएं पसंद करती हैं। ऐसें में अगर आप भगवान श्री कृष्ण के तस्वीर वाली मेहंदी डिजाइन ढूंढ़ रही हैं तो यहां कुछ बेहतरीन आइडियाज दिए गए हैं।

Also Read: Baby Name on Ram: अपने बच्‍चे को 'भगवान राम' के अनेक नामों में से कोई एक नाम दे सकते हैं, देखें ऐसे Name

हाथों पर ट्राई करें भरी हुई मेहंदी

अगर आप सिंपल मेहंदी लगाना व लगवाना चाहती हैं तो अरेबिक मेहंदी ट्राई कर सकती हैं। इसमें कृष्ण की बांसुरी व मोर पंख से डिजाइन बनवा सकती हैं। वहीं अगर आप भरी हुई डिजाइन हाथों पर लगाना चाहती हैं तो यह भी काफी खूबसूरत दिखती हैं। भरी हुई मेहंदी वाले हाथ त्योहार के माहौल को और सुहाना कर देती हैं। आपको कई तरह की भरी हुई डिजाइन इंटरनेट पर मिल जाएंगे। इसे लगाना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन यह देखने में बेहद खूबसूरत लगती है।

Also Read: आपके साथ भी हो रही है गैसलाइटिंग? जानें क्या है इस शब्द का मतलब और कैसे आप पर पड़ रहा है इसका असर

हाथों में बनवाएं श्री कृष्ण की भव्य तस्वीर

त्योहारों पर फूलों की डिजाइन की मेहंदी बेहतर होगी। अगर आप भरी हुई डिजाइन लगाना चाहती हैं तो बड़े-बड़े फूलों के डिजाइन बनवा सकती हैं। फूलों का डिजाइन हाथों को और अधिक सुंदर बना देगा। इन फूलों के बीच में आप भगवान श्री कृष्ण की भव्य तस्वीर बना सकती हैं। यह एकदम लेटेस्ट डिजाइन है जो देखने में बेहद सुंदर लगेगी। कृष्ण के रूप वाली यह डिजाइन आपको भक्तिमय होने का एहसास दिलाएगी। इसे लगाना थोड़ा मुश्किल है पर यह जितना मुश्किल है उतनी खूबसूरत भी लगेगी और आजकल इस तरह की मेहंदी की डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)