लाइव टीवी

Love Horoscope Weekly: 10 अप्रैल से 16 अप्रैल का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, मेष राशि के जातक शुक्र के बीज मंत्र का करें जप

Updated Apr 10, 2022 | 07:36 IST

Love Horoscope Weekly 10rd April to 16 April 2022: मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसे रहेंगे 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक यह 7 दिन? प्‍यार के मामले में कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानिए प्रेम राश‍िफल।

Loading ...
लव राशिफल
मुख्य बातें
  • प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं।
  • शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।
  • शुक्र गुरु व मंगल के साथ कुंभ राशि में ही रहेंगे।

Love Horoscope Weekly In Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है।प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं।सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं।ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो।प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है।प्रेम अनन्त है।

प्रेम सीमाओं से परे है।यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए।इस सप्ताह शुक्र गुरु व मंगल के साथ कुंभ राशि में ही रहेंगे। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कर्क राशि में रहेंगे।चन्द्रमा सवा दो दिन एक ही राशि में रहते हैं।

love horoscope weekly 10 April to 16 April
1. मेष- शुक्र एकादश में शुभ है।अपने जज्बातों को रोके नहीं।प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे।शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

2. वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।शुक्र इस समय मंगल व गुरु के साथ कुम्भ में है आपका लव पार्टनर दिल से खबसूरत है। प्रेमी को खूबसूरत गोल्ड रिंग दें।

3. मिथुन- शुक्र भाग्यभाव में है।प्रेमी के हाथों में प्रेम लकीर होती है। यह लकीर अब विवाह में परिणीत हो सकती है। सुगंधित इत्र का प्रयोग करें।              
4. कर्क - प्रेमी संग रोमांटिक यात्रा व जायकेदार भोजन का रसास्वादन करेंगे।दिल को थोड़ा सब्र दीजिए। सप्ताह के अंतिम दो दिन दूरियों का सामना करना पड़ सकता है।

5. सिंह- सप्तम शुक्र प्रेम विवाह के लिए शुभ है। परिवार की सहमति जस सब ठीक हो जाएगा।धैर्य रखिये अब प्रेम का कारक ग्रह शुक्र आपके अनुकूल है।प्रेमी को खूबसूरत सफर कराएं।

6. कन्या- बुध इसी राशि से 8th व शुक्र 6th गोचर रत  है वो भी मङ्गल के साथ।फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा।विवाह के लिए खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा।

Also Read: 03 अप्रैल से 09 अप्रैल का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, एकादश सूर्य प्रेम में देगा आकर्षण

7. तुला- इस राशि का स्वामी शुक्र शुभ है।आप प्रेम के मामले में इस वीक दूरियों का सामना कर सकते हैं।अपनी क्रिएटिविटी से एन्जॉय करें।परिवार आपके सपोर्ट में है।

8. वृश्चिक-  शुक्र मंगल 4th गोचर रत  है।जिसको आप चाहते हैं इस वीक प्रेम का इजहार कर दीजिए। चन्द्रमा व मंगल सपोर्टिंग है। प्रेम में असत्य नहीं होता।

9.धनु- शुक्र व मंगल एकसाथ इस समय इसी राशि से तृतीय है।दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को फूलों का गुलिस्तां दें।


10. मकर- गुरु की इस राशि से द्वितीय व शनि की इस राशि में उपस्थिति से प्यार में सफलता मिलेगी।आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत गिफ्ट ले कर रख लिया है। शुक्र  के बीज मंत्र का जप करें।

11. कुंभ - शुक्र गुरु व मंगल इसी राशि में हैं।यदि आपको अपने प्रेमी के हाथों का बनाया भोजन उसी के हाथों से खाने को मिल जाय तो उससे बेहतर कोई रेस्टोरेंट तो नहीं होगा।लव लाइफ का आनन्द लेंगे।

12. मीन- द्वादश शुक्र मङ्गल शुभ है।लव का इजहार करने में सफलता मिलेगी।प्रेमी संग दूर कहीं घूमने जा सकते हैं।प्रेम में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें।