लाइव टीवी

Love Horoscope weekly: 10 से 16 अक्टूबर तक का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग भेंट करें तुला राशि के लोग

Updated Oct 10, 2021 | 01:09 IST

Love Horoscope weekly 10 October to 16 October 2021: प्‍यार के संबंध में देखिए इस सप्ताह का प्रेम राश‍िफल। मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वाले जातकों के ल‍िए कैसा रहने वाला है ये सप्ताह?

Loading ...
Love Horoscope 10th October 2021 to 16th October 2021 in Hindi
मुख्य बातें
  • शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।
  • शुक्र मंगल प्रधान राशि वृश्चिक में है।
  • चन्द्रमा भी सप्ताह के प्रथम दिन वृश्चिक राशि में है।

Love Horoscope Weekly in Hindi:  प्रेम जीवन का श्वांश है।प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं।सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं।ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो।प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण ही नहीं वरन दो आत्मा का एक स्वरूप हो जाना है।

प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है।यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए।इस समय शुक्र मंगल प्रधान राशि वृश्चिक में है। चन्द्रमा भी सप्ताह के प्रथम दिन वृश्चिक राशि में है।चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

Love Horoscope weekly Hindi : 10th October 2021 to 16th October 2021

मेष- राशि स्वामी मंगल बुध का खष्ठम व प्रेम का कारक ग्रह शुक्र का अष्टम गोचर आपके अनुकूल है। गुरु व शुक्र सपोर्टिंग है। आप जिसको भी चाहते हैं इस वीक प्रेम की अभिव्यक्ति करें। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग भेंट करें।प्रेम में झूठ से बचें।

वृष- शुक्र व चन्द्रमा का सप्तम गोचर रोमांटिक मूड बनाए रखेगा। शुक्र दैहिक आकर्षण भी देता है।आपका प्रेमी का आकर्षण आपको प्रभावित करेगा।समय अनुकूल है।आपका लव पार्टनर आपके बहुत प्यार करता है।शुभ यात्रा भी होगी।प्रेमी को डायमण्ड रिंग भेंट करें।

मिथुन- बुध राशि स्वामी है।बुध मंगल व सूर्य के साथ चतुर्थ है।यदि आप किसी कारण वश प्रेमी से रूठें भी हैं तो मन तो प्रेमी के पास ही रहेगा। इस वीक  का चन्द्रमा व शुक्र आपसे खूबसूरत यात्राएं भी करवाएगा।शुक्र प्रेम रस में डूबकर सौंदर्य भरी कविताएँ भी लिखवाता है।

कर्क- जीवन है तो संघर्ष है।प्रेमी संग रोमांटिक यात्रा व मनप्रिय भोजन का रसास्वादन करेंगे।दिल को थोड़ा सब्र दीजिए ।इस वीक सप्ताह के प्रथम दो दिन वाद लव पार्टनर के साथ कहीं दूर खूबसूरत जगह पर टूरिंग का मजा ले सकते हैं।

सिंह- सप्ताह के प्रथम दो दिन प्रेमी से दूर रह सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा।धैर्य रखिये आपका लव पार्टनर बहुत ही केयर करता है।चतुर्थ शुक्र अनुकूल है।प्रेमी को सुगन्धित इत्र दें।


कन्या- शुक्र,चन्द्रमा व केतु इस  राशि से तृतीय है।राशि स्वामी बुध मंगल व सूर्य के साथ इसी राशि में है।खूबसूरत मोड़ पर आपका प्यार आ चुका है। प्यार के हर रास्ते पर उमंग व तरंग है। इस वीक लाइफ को खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा।जीवन बेहतर होगा।आपकी नजर में आपका प्रेमी बहुत ही खूबसूरत है।

तुला-आपका राशि स्वामी शुक्र इसी राशि से द्वितीय है। प्रेम के मामले में इस वीक दैहिक आकर्षण से परिपूर्ण रह सकते हैं। शुक्र सौंदर्य का कारक ग्रह है। शुक्रवार के बाद खूबसूरत सफर का  एन्जॉय करेंगे।लव पार्टनर को गोल्ड रिंग भेंट करें।

वृश्चिक- प्रेम का कारक ग्रह शुक्र इसी राशि में है।  इस वीक मंगल व शुक्र सपोर्टिंग है। प्रेम में यात्राएं भी करेंगे। खूबसरत नेचुरल पेंटिंग तो गिफ्ट कर ही सकते हैं। शुक्र व बुध रोमांटिक गीत भी लिखवाता है।गाय को पालक खिलाएं।

धनु- गुरु द्वितीय है।शुक्र द्वादश है।समय अनुकूल है।प्यार में दूरियों का सामना करना पड़ सकता है।दूर रहने पर प्यार निखरता है।जुबाँ मीठी रखें।खूबसूरत यात्रा का प्रयास करेंगे।

मकर- गुरु व शनि इसी राशि में ।इस वीक लव का इजहार कर दें। प्रेम में सफलता मिलेगी।अपने हाथों से गुलाब का चित्र बनाकर देंगे तो बात कुछ और रहेगी।प्रेमी को नाराज मत होने दें।तिल का दान करें।

कुंभ-शुक्र दशम है।आप इस सप्ताह लव लाइफ का आनन्द लेंगे। सुगन्धित पुष्प प्रेमी को भेंट करें। कुछ खबसूरत गजल भी आपके कलम से निकलेंगे।प्रेमी को डायमंड रिंग गिफ्ट करें।

मीन-गुरु एकादश व शुक्र नवम है। प्यार का फाइनल मोड़ आ गया है। विवाह के मार्ग प्रशस्त होंगे।दूर कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रेमी को गुलाब भेंट करें। सुखद व रोमांटिक यात्रा का आनंद लेंगे।