लाइव टीवी

Love Horoscope weekly: 12 दिसंबर से 18 दिसंबर का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Updated Dec 12, 2021 | 07:34 IST

Love Horoscope weekly 12th December to 18th December 2021: प्‍यार के मामले में देखिए सप्ताह का प्रेम राश‍िफल। मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसा रह सकता है ये सप्ताह?

Loading ...
12 दिसंबर से 18 दिसंबर 2021 तक का राशिफल
मुख्य बातें
  • शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही लिखना चाहिए प्रेम राशिफल।
  • शुक्र ग्रह का गोचर मेष राशि वालों को देगा प्रेम में सफलता व रोमांस का अवसर।
  • शुक्र व चन्द्रमा के गोचर के आधार पर ही लिखना चाहिए प्रेम राशिफल।

Love Horoscope Weekly in Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं।सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।

शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। शुक्र प्रेम में आकर्षण की वृद्धि करता है जिससे प्रेमी हमेशा खूबसूरत दिखना चाहता है। शुक्र श्रृंगार का ग्रह है। गीत व संगीत में चिंतन, मनन व नव सृजन का ग्रह है।सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा मीन राशि में है। सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। शुक्र शनि एक साथ मकर राशि में है।

Love Horoscope weekly Hindi : 12th December to 18th December 2021

मेष- शुक्र शनि दशम व चन्द्रमा द्वादश है। शुक्र प्रेम में सफलता व रोमांटिक अंदाज देता है। शारीरिक आकर्षण देता है। अपने आप को खूबसूरत टूर से रोके नहीं। प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे। प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है। भाग्य भाव में गोचर रत शुक्र इस समय प्रेम में उत्कर्ष देगा। चन्द्रमा लाभ भाव में है। चन्द्रमा व शुक्र का प्रभाव गीत व संगीत देगा। लव पार्टनर को खूबसूरत ज्वेलरी गिफ़्ट करें।

मिथुन- चन्द्रमा दशम है। छुप छुप के मिलने का समय अब समाप्त होता है। प्रेम संबंध अब विवाह में परिणीत हो सकता है। सुखद रोमांटिक यात्रा होगी।

कर्क - शुक्र इस राशि से सप्तम हैं। शुक्र व चन्द्रमा शारीरिक आकर्षण भी देता है। प्यार भरी डायरी प्रेमी को दें। प्यार के खूबसूरत पल को गीतों व कविताओं में संजोकर रखें।

सिंह- प्रेम का कारक ग्रह शुक्र व शनि एकसाथ खष्ठम हैं। शुक्र अनुकूल फल कारक है। प्रेमी को रोमांटिक यात्रा कराएं। असत्य मत बोलें। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

कन्या- खूबसूरत सफर का सुख प्राप्त होगा। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा। इस वीक लाइफ में खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। परिवार में विवाह की बात करें।

तुला- इस राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र शनि के साथ चतुर्थ है। प्रेम की पराकाष्ठा है शुक्र का चतुर्थ गोचर होना। खूबसूरत यात्रा का एन्जॉय कर सकते हैं।शुक्र इस राशि का स्वामी होकर प्रेम विवाह के सपोर्ट में है।

वृश्चिक- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा पँचम है। प्रेम से भाग्य खिलेगा। तृतीय शुक्र शुभ है। प्रेम के उपहार को दिल से स्वीकार करें। मीठी वाणी का प्रयोग करें।

धनु- शुक्र इसी राशि से द्वितीय होकर नव जीवन का उत्कर्ष देगा। शनि दैहिक दूरी का सामना करवा सकता है। दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को गोल्डन रिंग दें। शनि के बीज मंत्र का जप कर सकते हैं।

मकर- शुक्र व  शनि इसी राशि में है। शुक्र ही विवाह व प्रेम में सफल करता है।प्रेम में सफलता मिलेगी।आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत रिंग का गिफ्ट दे सकता है।शनिवार को यात्रा हो सकती है।

कुंभ - गुरु इसी राशि में व शुक्र द्वादश गोचर रत है। यदि आपको अपने प्रेमी के हाथों से कुछ उपहार मिल जाय तो बेहतर होगा। लव लाइफ का आनन्द लेंगे।प्रेमी को खूबसूरत पेन  गिफ्ट दें।

मीन- गुरु द्वादश व शुक्र शनि एकादश है। खूबसूरत पेंटिंग  प्रेमी को दें। शुक्र व इस राशि में चन्द्रमा का गोचर प्रेम को विवाह के मार्ग पर ले जाएगा। दैहिक आकर्षण की बजाय मन का प्रेम अमर होता है।