लाइव टीवी

Love Horoscope weekly: 20 से 26 सितंबर का साप्‍ताह‍िक प्रेम राश‍िफल, वृष वाले प्रेमी को गिफ्ट करें गोल्ड रिंग

Updated Sep 19, 2021 | 11:13 IST

Love Horoscope weekly 20 september to 26 september 2021: प्‍यार के मामले में देखें इस हफ्ते का प्रेम राश‍िफल। मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

Loading ...
Love Horoscope 20th September to 26th September 2021 saptahik prem rashifal
मुख्य बातें
  • शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।
  • प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण ही नहीं वरन दो आत्मा का एक स्वरूप हो जाना है।
  • यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला है।

Love Horoscope Weekly in Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण ही नहीं वरन दो आत्मा का एक स्वरूप हो जाना है।प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। इस समय शुक्र अपनी राशि तुला में है।सूर्य, मंगल व बुध कन्या राशि में एकसाथ हैं।चन्द्रमा मकर राशि में है।चन्द्रमा सवा दो दिन में अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है।

Love Horoscope weekly Hindi : 20th to 26th September 2021

मेष- राशि स्वामी मंगल का खष्ठम व प्रेम का कारक ग्रह शुक्र का सप्तम गोचर आपके अनुकूल है। गुरु व शुक्र सपोर्टिंग है। आप जिसको भी चाहते हैं इस वीक प्रेम की अभिव्यक्ति करें। लव पार्टनर को सुगंधित इत्र भेंट करें।प्रेम में क्रोध नहीं करते।

वृष- शुक्र व मंगल रोमांटिक मूड बनाए रखेगा। शुक्र दैहिक आकर्षण भी देता है।आपका प्रेमी का आकर्षण आपको प्रभावित करेगा।समय अनुकूल है।आपका लव पार्टनर आपके बहुत प्यार करता है।शुभ यात्रा भी होगी।प्रेमी को गोल्ड रिंग भेंट करें।

मिथुन- बुध राशि स्वामी है।बुध चतुर्थ व शुक्र  पँचम है।यदि आप किसी कारण वश प्रेमी से रूठें भी हैं तो मन तो प्रेमी के पास ही रहेगा। इस वीक  का चन्द्रमा व शुक्र आपसे खूबसूरत यात्राएं भी करवाएगा।शुक्र प्रेम रस में डूबकर सौंदर्य भरी कविताएँ भी लिखवाता है।

कर्क- जीवन है तो जुदाई भी है।प्रेमी संग रोमांटिक यात्रा व मनप्रिय भोजन का रसास्वादन करेंगे।दिल को थोड़ा सब्र दीजिए ।इस वीक सप्ताह के अंतिम दिन वाद लव पार्टनर के साथ कहीं दूर खूबसूरत जगह पर टूरिंग का मजा ले सकते हैं।

सिंह- प्रेमी से दूर रह सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा।धैर्य रखिये आपका लव पार्टनर बहुत ही केयर करता है।तृतीय शुक्र अनुकूल है।प्रेमी को गोल्डेन रिंग दें।प्यार में दूरियां प्रेमी को निखारती हैं।

कन्या- राशि स्वामी बुध मंगल व सूर्य के साथ इसी राशि में है।खूबसूरत मोड़ पर आपका प्यार आ चुका है। प्यार के हर रास्ते पर उमंग व तरंग है। इस वीक लाइफ को खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा।जीवन बेहतर होगा।आपकी नजर में आपका प्रेमी बहुत ही खूबसूरत है।

तुला- आपका राशि स्वामी शुक्र इसी राशि में है। प्रेम के मामले में इस वीक दैहिक आकर्षण से परिपूर्ण रह सकते हैं। शुक्र सौंदर्य का कारक ग्रह है। गुरुवार के बाद खूबसूरत सफर का  एन्जॉय करेंगे।लव पार्टनर को खूबसूरत डायमंड रिग भेंट करें।

वृश्चिक-  इस वीक मंगल व शुक्र सपोर्टिंग है। प्रेम में यात्राएं भी करेंगे। खूबसरत नेचुरल पेंटिंग तो गिफ्ट कर ही सकते हैं। शुक्र व बुध रोमांटिक गीत भी लिखवाता है।विवादों से बचें।

धनु- गुरु तृतीय है।शुक्र एकादश है।समय अनुकूल है।प्यार में दूरियों का सामना करना पड़ सकता है।दूर रहने पर प्यार निखरता है।जुबाँ मीठी रखें।प्यार में सुंदर दिखने का प्रयास करेंगे।

मकर- शनि इसी राशि में है।किसी को चाहते रहना कोई खता तो नहीं।इस वीक लव का इजहार कर दें। प्रेम में सफलता मिलेगी।अपने हाथों से गुलाब का चित्र बनाकर देंगे तो बात कुछ और रहेगी।प्रेमी को नाराज मत होने दें।

कुंभ- आप इस सप्ताह  लव लाइफ का आनन्द लेंगे। सुगन्धित पुष्प प्रेमी को भेंट करें। कुछ खबसूरत गजल भी आपके कलम से निकलेंगे।प्रेमी को अच्छी पेंटिंग गिफ्ट करें।

मीन- गुरु द्वादश व शुक्र अष्टम है। प्यार का फाइनल मोड़ आ गया है। विवाह के मार्ग प्रशस्त होंगे।दूर कहीं घूमने जा सकते हैं। प्रेमी को हीरे का रिंग भेंट करें।खूबसूरत यात्रा भी हो सकती है।