लाइव टीवी

Love Horoscope weekly: 23 से 29 जनवरी का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, प्रेमियों के लिए ऐसा रहेगा सप्ताह

Updated Jan 23, 2022 | 06:59 IST

Love Horoscope Weekly 23th January To 29th January 2022: मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसे रहेंगे 23 जनवरी से 29 जनवरी तक यह 7 दिन? प्‍यार के मामले में कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानिए प्रेम राश‍िफल।

Loading ...
लव राशिफल,
मुख्य बातें
  • शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए।
  • गीत व संगीत में चिंतन,मनन व नव सृजन का ग्रह है।
  • सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कन्या राशि में है

Love Horoscope Weekly In Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है।प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है।यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। शुक्र प्रेम में आकर्षण की वृद्धि करता है जिससे प्रेमी हमेशा खूबसूरत दिखना चाहता है। शुक्र श्रृंगार का ग्रह है। गीत व संगीत में चिंतन,मनन व नव सृजन का ग्रह है। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कन्या राशि में है। सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। शुक्र मंगल एकसाथ धनु राशि में है। मंगल शुक्र का साथ होना प्यार में आकर्षण को बढ़ाता है। प्रेम को विवाह की तरफ ले जाता है। सूर्य बुध व शनि मकर तथा गुरू कुम्भ में है।

Love Horoscope Weekly Hindi : 23th January To 29th January 2022

मेष-  शुक्र मंगल नवम व चन्द्रमा खष्ठम है। शुक्र प्रेम में सफलता व रोमांटिक अंदाज देता है। शारीरिक आकर्षण देता है।अपने आप को खूबसूरत टूर से रोके नहीं।प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे।प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।

वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी होकर मंगल के साथ अष्टम है। मङ्गल व शुक्र इस समय  प्रेम में उत्कर्ष देगा । चन्द्रमा कन्या राशि  में है। चन्द्रमा व शुक्र का प्रभाव गीत व संगीत देगा।लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

मिथुन- चन्द्रमा चतुर्थ है। छुप छुप के मिलने का समय अब समाप्त होता है।प्रेम संबंध अब विवाह में परिणीत हो सकता है।सुखद रोमांटिक यात्रा होगी।सप्तम शुक्र प्रेम में यात्रा भी देगा।

कर्क - शुक्र इस राशि से खष्ठम हैं।शुक्र व मंगल का एकसाथ होना शारीरिक आकर्षण भी देता है। प्यार भरी डायरी प्रेमी को दें।प्यार के खूबसूरत पल को गीतों व कविताओं में संजोकर रखें।राहु स्वास्थ्य खराब कर सकता है।

सिंह- प्रेम का कारक ग्रह शुक्र व  मंगल एकसाथ पंचम हैं।शुक्र व गुरु अनुकूल फल कारक है।प्रेमी को रोमांटिक यात्रा कराएं।असत्य मत बोलें। मंगलबीज मंत्र का जप करें।

कन्या- चन्द्रमा इसी राशि में है। खूबसूरत सफर का सुख प्राप्त होगा। हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होगा।इस वीक लाइफ में खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा।मंगल क्रोध देगा जो कि प्रेम का शत्रु है,इससे बचें।

तुला- इस राशि का स्वामी शुक्र है। शुक्र मंगल के साथ तृतीय है। प्रेम की पराकाष्ठा है शुक्र का मंगल के साथ गोचर होना। खूबसूरत यात्रा का एन्जॉय कर सकते हैं।शुक्र इस राशि का स्वामी होकर व कुम्भ का गुरु प्रेम विवाह के सपोर्ट में है।

वृश्चिक- सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा कन्या में है। प्रेम से भाग्य खिलेगा। द्वितीय शुक्र शुभ है।प्रेम के उपहार को दिल से स्वीकार करें।मीठी वाणी का प्रयोग करें।प्रेम में क्रोध व अहंकार का स्थान नहीं होता।

धनु- शुक्र व मंगल इसी राशि में हैं। शुक्र रोमांटिक जीवन का उत्कर्ष देगा। शनि दैहिक दूरी का सामना करवा सकता है। दूर रहने पर प्यार निखरता है। प्रेमी को गोल्डन रिंग दें। शुक्र के बीज मंत्र का जप कर सकते हैं।

मकर- शुक्र द्वादश व शनि इसी राशि में है। शुक्र ही विवाह व प्रेम में सफल करता है।प्रेम में सफलता मिलेगी।आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत पेंटिंग  गिफ्ट दे सकता है।बहुत खूबसूरत रोमांटिक यात्रा हो सकती है।

कुंभ -  गुरु इसी राशि में व शुक्र एकादश गोचर रत है।यदि आपको अपने प्रेमी के हाथों से कुछ उपहार मिल जाय तो बेहतर होगा। लव लाइफ का आनन्द लेंगे।प्रेमी को खूबसूरत डायमंड रिंग गिफ्ट दें।

मीन- गुरु द्वादश व शुक्र मंगल दशम शुभ है। खूबसूरत पेंटिंग प्रेमी को दें। शुक्र व इस राशि सप्तम चन्द्रमा का गोचर प्रेम को विवाह के मार्ग पर ले जाएगा। मंगल व शुक्र एकसाथ दशम शुभ हैं।