लाइव टीवी

Love Horoscope weekly: 30 जनवरी से 05 फरवरी का साप्ताहिक प्रेम राश‍िफल, प्रेमियों के लिए ऐसा रहेगा सप्ताह

Updated Jan 30, 2022 | 06:21 IST

Love Horoscope Weekly 30th January To 05th Feb 2022: मेष से मीन तक-12 राश‍ियों के प्यार करने वालों के ल‍िए कैसे रहेंगे 30 जनवरी से 05 फवरी तक यह 7 दिन? प्‍यार के मामले में कैसा रहेगा यह सप्ताह, जानिए प्रेम राश‍िफल।

Loading ...
Love Horoscope
मुख्य बातें
  • मेष- शुक्र व बुध अनुकूल हैं। अपने दिल की बात को रोके नहीं।
  • वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है। शुक्र इस समय धनु मे प्रेम का कारक ग्रह है।
  • कर्क- चन्द्रमा व मंगल प्रेमिका के हाथ से सुंदर भोजन का रसास्वादन करवा सकते हैं।

Love Horoscope Weekly In Hindi: प्रेम जीवन का श्वांश है। प्रेम संबंध विवाह में परिणीत भी होते हैं वहीं कुछ केवल सपने रह जाते हैं। सबके दिलों में प्रेम के पुष्प पल्लवित होते हैं। ये तो एहसास है इसे रूह से महसूस करो। प्रेम सिर्फ दैहिक आकर्षण नहीं वरन दो मन का एक स्वरूप हो जाना है। प्रेम अनन्त है। सीमाओं से परे है। यह आपका भाग्य है कि आपको अच्छा प्रेमी मिला। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। इस सप्ताह शुक्र व मंगल धनु राशि में रहेंगे। सप्ताह के प्रथम दिन चन्द्रमा धनु राशि में रहेंगे। सवा दो दिन में चन्द्रमा अपनी राशि परिवर्तित करता रहता है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं।

Love Horoscope Weekly 30th January To 05th Feb 2022:

मेष- शुक्र व बुध अनुकूल हैं। अपने दिल की बात को रोके नहीं। प्रेम के अविरल प्रवाह आपको एक नव जीवन देंगे। शुक्र के बीज मंत्र का जप करें। सुगन्धित इत्र का प्रयोग करें।

वृष- शुक्र इस राशि का स्वामी है। शुक्र इस समय धनु मे प्रेम का कारक ग्रह है। आपका लव पार्टनर दिल से खबसूरत व रोमांटिक है। खूबसूरत लव जर्नी सफल रहेगी।

मिथुन- शुक्र व मंगल अनुकूल है। प्रेमी के हाथों में प्रेम लकीर होती है। यह लकीर अब विवाह में परिणीत हो सकती है। खूबसूरत पेंटिंग प्रेमी को गिफ्ट करें। यात्रा हो सकती है।

कर्क- चन्द्रमा व मंगल प्रेमिका के हाथ से सुंदर भोजन का रसास्वादन करवा सकते हैं। दिल को थोड़ा सब्र दीजिए। अभिभावक से बात करें। विवाह का प्रस्ताव रखना पड़ सकता है।

सिंह- राशि स्वामी सूर्य मकर का है जो क्रोध देगा। थोड़ा बहुत परेशान हो सकते हो फिर सब ठीक हो जाएगा। धैर्य रखिये अब प्रेम का कारक ग्रह शुक्र व मंगल पंचम आपके अनुकूल है। प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग दें।

कन्या- प्यार में हर रास्ते पर फूल नहीं वरन कंटकों से भी गुजरना होता है। लव लाइफ में खूबसूरत टर्निंग प्वाइंट मिलेगा। खूबसूरत पेंटिंग प्रेमी को दें। शुक्र की शुभता के लिए सुगन्धित इत्र का प्रयोग करें।

तुला- राशि स्वामी शुक्र धनु का व कुम्भ का गुरु अनुकूल है। आप प्रेम के मामले में इस वीक सफलता का सामना कर सकते हैं। अपनी कविताओं से एन्जॉय करें। चन्द्रमा इसी राशि का होकर तृतीय गोचर करके आपके सपोर्ट में है।

वृश्चिक- प्रेम में सुखद मोड़ संभव है। सत्यता को दिल से स्वीकार करें। जिसको आप चाहते हैं इस वीक प्रेम का इजहार कर दीजिए। शुक्र व मंगल द्वादश में सपोर्टिंग है दोनों प्रेम के कारक ग्रह हैं।

धनु- चन्द्रमा मंगल व शुक्र इसी राशि में है। विवादों का सामना करना पड़ सकता है। दूर रहने पर प्यार निखरता है। राशि स्वामी गुरु कुंभ में है। गुरु भी अनुकूल है। शुक्रवार को रोमांटिक यात्रा होगी।

मकर- शुक्र व मंगल द्वादस स्थिति रहेगी।शुक्र की अनुकूलता से प्यार में सफलता मिलेगी। आपका प्रेमी आपके लिए एक खूबसूरत पेंटिंग ले कर रख लिया है। शनि के बीज मंत्र का जप करें।

कुंभ- शुक्र व मंगल एकादश हैं। गुरु इसी राशि में है। विवाह की बातें शुरू करें। लाइफ का आनन्द लेंगे। सुंदर रोमांटिक पोएट्री लिखेंगे। यात्रा भी होगी।

मीन- मंगल व शुक्र सपोर्टिंग हैं। प्रेम को विवाह में बदलने में सफलता मिलेगी। शनिवार को खूबसूरत यात्रा होगी। फूलों का गुलिस्तां प्रेमी को दें। प्यार में सफलता के लिए सुंदर पेंटिंग गिफ्ट करें।