लाइव टीवी

What to see in Ayodhya: घूम कर आएं श्री राम की नगरी अयोध्‍या, आस्‍था के सागर में डुबो देंगी ये जगहें

Updated Feb 07, 2021 | 17:28 IST

अयोध्या भगवान श्री राम के नाम से प्रसिद्ध है। यहां कई दर्शनीय स्‍थान हैं जो भगवान राम के जीवन की गाथा सुनाते हुए भक्‍तों को आस्‍था के सागर में डुबो देते हैं। जानें अयोध्‍या में क्‍या देख सकते हैं आप।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspShutterstock
Main places to see in Ayodhya
मुख्य बातें
  • अयोध्या एक धार्मिक स्थान है
  • यह भगवान श्री राम की जन्मभूमि है
  • हनुमान गढ़ी अयोध्या के सबसे प्रस‍िद्ध स्‍थानों में से एक है

हमारे हिंदू धर्म में अयोध्या को बहुत ही धार्मिक स्थान माना जाता है। यहां भगवान श्री राम के अनेकों मंदिर देखने को मिलते हैं। अयोध्या के ठीक बगल से सरयू नदी बहती है। अयोध्या को सात पवित्र धार्मिक स्थानों में से एक माना जाता है। यहां भगवान श्री राम की जन्मभूमि है। इस जगह को देखने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं। ऐसे में यदि आप अयोध्या घूमने जा रहे हो या घूमने जाने वाले हो, तो इन जगहों पर जाना नहीं भूलियेगा। यकीन मानिए यह जगह देखने के बाद आपको भगवान के प्रति और भी आस्था बढ़ जाएगी।

अयोध्या के खूबसूरत धार्मिक स्थान, जो आपको जरूर देखने चाहिए - 

1. चक्र हरजी विष्णु मंदिर

अगर आप अयोध्या जा रहे हो, तो इस जगह को जरूर घूमें। यह मंदिर फैजाबाद में गुप्तार घाट पर सरयू नदी के किनारे स्थित है।

2. हनुमान गढ़ी

हनुमान गढ़ी अयोध्या के सबसे प्रस‍िद्ध स्‍थानों में से एक है। इस स्थान को हनुमान जी का घर भी कहा जाता है। यह मंदिर भगवान हनुमान को समर्पित है।

3. त्रेता - के - ठाकुर

हिंदू धर्म के अनुसार भगवान श्री राम जब रावण से युद्ध जीत कर आए थे, तो उस खुशी में उन्होंने अश्वमेध का यज्ञ करवाया था। यह मंदिर उसी स्थान पर स्थित है।

4. नागेश्वर नाथ मंदिर

यह मंदिर राम की पौढ़ी पर स्थित है। इस मंदिर में भगवान शंकर की पूजा अर्चना की जाती है।

5. तुलसी स्मारक भवन

यह मंदिर गोस्वामी तुलसीदास के याद में बनाया गया है। इस मंदिर में तुलसीदास की स्मृतियां स्थित है।

6. तुलसी उद्यान

यह बगीचा रामायण के लेखक संत कवि तुलसीदास के नाम पर है। यहां उनकी अनेकों स्मृतियां स्थित है।

7. दशरथ भवन

यह भवन अयोध्या के बीचो बीच स्थित है। इस भवन के बारे में कहा जाता है कि यह भवन ठीक वही बनवाया गया है, जहां दशरथ जी का निवास स्थान था।

8. राम की पौढ़ी

यह मंदिर अयोध्या में ठीक उसी तरह से है, जैसे हरिद्वार में भगवान विष्णु की पौढ़ी है। इसके ठीक बगल से सरयू नदी बहती है। यहां अनेकों श्रद्धालु आकर नदी में स्नान करते हैं।

9. मणि पर्वत

जब भगवान लक्ष्मण को युद्ध के दौरान मूर्छित हो गए थे और उन्हें जीवित करने के लिए हनुमान जी संजीवनी बूटी पर्वत सहित ला रहे थे। उस वक्त पहाड़ का एक हिस्सा टूट कर गिर गया था। उसी जगह पर यह मंदिर स्थापित है।

10. राम कथा पार्क

राम जन्मभूमि होने के कारण इस पार्क में सालों भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। यह पार्क बहुत ही खूबसूरत है। अगर आप अयोध्या जा रहे है, तो इस पार्क में जा कर राम की कथा जरूर सुनें।

11. राम जन्म भूमि

यह मंदिर राम श्री राम के जन्म स्थान पर बनाया गया है। इसी जगह भगवान श्री राम ने जन्म लिया था।

12. सीता की रसोई

यह मंदिर सीता की रसोई के नाम से जानी जाती है। यह राम जन्‍म भूमि से उत्तर - पश्चिम भाग में स्थित है। इस मंदिर में भगवान राम, लक्ष्‍मण, भरत और शत्रुघ्‍न और उन सभी की पत्नियों की मूर्ति स्थापित है।