लाइव टीवी

Best Places To Visit In Jaipur: जयपुर जाएं तो घूमना ना भूलें ये खास जगहें, दुर्ग-महल-पार्क-मंदिर सब है यहां

Updated Jan 27, 2021 | 12:16 IST

जयपुर पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है, यह घूमने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। जयपुर शहर अपने शानदार किले, महलों, राजसी इमारतों और वीरता की लड़ाइयों के किस्सों की वजह से दुनिया भर में जाना-जाता है।

Loading ...
Best Places to Visit in Jaipur
मुख्य बातें
  • जयपुर में लें नाइटलाइफ का खूबसूरत आनंद
  • सबसे प्राचीन इमारतों में से एक है हवा महल
  • फोटोग्राफी के लिए बेहद खास है आमेर किला

Best Places To Visit In Jaipur Rajasthan: जयपुर राजस्‍थान की राजधानी होने के साथ-साथ पर्यटन की विविधताओं से भरा एक बेहद खूबसूरत शहर है। इस शहर की बसावट तथा वास्तु, प्रसिद्ध वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य के सिद्धान्तों के अनुरूप है। यह भारत के सबसे रंगीन और आकर्षक स्थानों में से एक है। जयपुर में स्थिर महलों और किलों के चलते दुनिया भर से लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। जयपुर के इतिहास की बात करें तो इस शहर का नाम महाराजा जय सिंह के नाम पर रखा गया है। 1856 में पिंस ऑफ वेल्स का स्वागत करने और जादुई आकर्षण को बरकरार रखने के लिए पूरे शहर को गुलाबी रंग से सजाया गया था। आमेर, नाहरगढ़ और जयगढ़ के किले तथा गुलाबी नगर जयपुर स्वागत के लिए तैयार हो गया। इसलिए जयपुर को आज भी पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। 

अपने रंग-बिरंगे रत्नों और आभूषणों के लिए प्रसिद्ध, राजस्थान की राजधानी अपने वैभवपूर्ण इतिहास के साथ, सबसे बड़ी पर्यटन नगरी बन गया है। पारंपरिक तथा आधुनिकता का सम्मिश्रण, इस शहर की संस्कृति को अभूतपूर्व बनाता है। पर्यटन के स्वर्णिम त्रिकोण (गोल्डन-ट्राएंगल) का एक कोण, जयपुर है - जिसमें दिल्ली, आगरा और जयपुर शामिल हैं। यह ऐसा शहर हैं जहां दुर्ग भी हैं और महल भी, भव्‍य और महत्‍व रखने वाले मंदिर भी हैं तो कई संग्रहालय भी इस शहर में हैं। इस शहर में झालाना सफारी पार्क, जूलॉजिकल पार्क, कई झीलें भी देखने को मिलती हैं। 

हवा महल
हवा महल जयपुर में सबसे खूबसूरत जगह है, जो राजपूतों का शाही विरासत, वास्तकुला और संस्कृति के अद्भुत मिश्रण का प्रतीक है। हवा महल राज्थान की सबसे प्राचीन इमारतों में से एक माना जाता है।

जंतर मंतर
जंतर मंतर जयपुर में सिटी पैलेस के पास स्थित दुनिया में सबसे बड़ी पत्थर से बनी खगोलीय वेधशाला है, जिसका निर्माण राजा सवाई जय सिंह ने 1727-33 में करवाया गया था। यह घूमने के लिए काफी अच्छी जगह है।

अल्बर्ट हॉल म्यूजियम
जयपुर के अल्बर्ट हॉल को सेंट्रल म्यूजियम भी कहा जाता है। यह म्यूजियम जयपुर का सबसे पुराना म्यूजियम है और यह राम निवास गार्डन में स्थित है। किलों और महलों के शहर में मौजूद अल्बर्ट हॉल म्यूजियम आपको अतीत की निशानियों के दर्शन भी कराता है।

नाहरगढ़ का किला
नाहरगढ़ का किला जयपुर में घूमने के लिए बेहद खास जगह है। यह किला अरावली पहाड़ी के ऊपर बना हुआ है और यहां से सूर्यास्त बहुत ही सुन्दर दिखता है।

जयगढ़ किला
जयगढ़ किला भारत के गुलाबी शहर जयपुर का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। इस किले की सबसे खास बात यह है कि इस किले में दुनिया की सबसे बड़ी तोप है और यह जयपुर शहर का आकर्षक हश्य भी प्रस्तुत करता है।

आमेर किला
जयपुर का आमेर किला सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है जो अरावली पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। आमेर का यह किला इतना ज्यादा प्रसिद्ध है कि यहां पर हर रोज कम से कम पांच हजार लोग घूमने के लिए आते हैं। जिन लोगों को फोटोग्राफी का ज्यादा शोक होता है उनके लिए यह जगह बिल्कुल जन्नत के सामान है।

जल महल
मानसागर झील के बीच में बना अद्भुत जलमहल, पानी पर तैरता प्रतीत होता है। इसकी पाल (किनारे) पर रोजाना स्थानीय तथा विदेशी पर्यटक मनमोहक नजारा देखने आते हैं। रात के समय जलमहल रंग बिरंगी रौशनी में परी लोक सा लगता है। महाराजा जयसिंह द्वितीय द्वारा 18वीं सदी में बनवाया गया, ’रोमांटिक महल’ के नाम से भी जाना जाता है। राजा अपनी रानी के साथ इस महल में खास वक्त बिताने आते थे तथा राजसी उत्सव भी यहाँ मनाए जाते थे। इसके चारों कोनों पर बुर्जियां व छतरियां बनी हैं। बीच में बारादरी, संगमरमर के स्तम्भों पर आधारित है।

बिरला मंदिर जयपुर
बिरला मंदिर जयपुर का एक ऐसा मंदिर है जो भारत में स्थित कई बिरला मंदिरों का एक हिस्सा है। बिरला मंदिर को लक्ष्मी नारायण मंदिर के रुप में भी जाना जाता है। यह मंदिर डूंगरी पहाड़ी पर स्थित है।

नाइटलाइफ
जयपुर शहर दिन में जितना आलीशान और शाही दिखाई देता है उससे अलग यह रात में एक नया अवतार ले लेता है। भले ही जयपुर की नाइटलाइफ गोवा की तरह नहीं है लेकिन यहां की राते काफी मजेदार हैं। जयपुर में कई ऐसे पब हैं जो जयपुर शहर की नाइटलाइफ का मजा लेने के लिए काफी अच्छे हैं! 

जयपुर में खाना
जयपुर भारत का एक बहुत ही खास पर्यटन शहर है। यहां घूमने के अलावा आप यहां कई तरह के स्वादिष्ट खाने का स्वाद भी ले सकते हैं। यहां दाल बाटी चूरमा, इमरती और घेवर जैसी मिठाइयां काफी प्रसिद्ध हैं। जयपुर में आप स्थानीय स्ट्रीट फूड का भी मजा ले सकते हैं।