लाइव टीवी

Sawan Mehandi Design: मेहंदी के साथ पूरा करें सावन 2021 का साज श्रृंगार, देखें कुछ बेहतरीन मेहंदी डिजाइन

sawan mehndi design, mehndi design for sawan, सावन मेहंदी डिजाइन
Updated Jul 24, 2021 | 16:42 IST

Sawan 2021: सावन का पवित्र महीना इस वर्ष 25 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। पूजा-पाठ के साथ इस महीने में महिलाएं साज श्रृंगार करती हैं। सावन के साज श्रृंगार में मेंहदी की खास विशेषता है।

Loading ...
sawan mehndi design, mehndi design for sawan, सावन मेहंदी डिजाइन sawan mehndi design, mehndi design for sawan, सावन मेहंदी डिजाइन
सावन में हाथों को दें शानदार लुक, जानें मेहंदी के खूबसूरत (Pic: Istock)
मुख्य बातें
  • इस वर्ष 25 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है सावन का पवित्र महीना, शिव शंभू की आराधना से भक्तों को मिलता है शुभ फल।
  • सावन में महिलाएं पूजा-पाठ के साथ अपने साजश्रृंगार को भी नया रूप देती हैं, इस महीने में हरा रंग विशेष माना गया है।
  • महिलाएं अपने साजश्रृंगार को मेंहदी के साथ पूरा करती हैं, सावन के महीने में आप कई क्रिएटीव मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

Sawan 2021: शिव शंभू का प्रिय महीना इस वर्ष 25 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। हिंदू धर्मं शास्त्रों में सावन के महीने को ध्यान और साधना का महीना कहा गया है। शिव साधकों के लिए यह महीना बहुत विशेष है। कहा जाता है कि जो भक्त इस महीने में शिव की साधना करते हैं उन्हें इच्छानुसार फल मिलता है। सावन का महीना महिलाओं के लिए बहुत खास माना जाता है।

इस महीने में महिलाएं साज श्रृंगार के साथ पूजा-पाठ करती हैं। महिलाओं के साज श्रृंगार में मेहंदी अहम भुमिका निभाती है। इस सावन अगर आप मेहंदी के कुछ खास डिजाइन ढूंढ रही हैं तो आज हम आपके लिए कुछ बेस्ट मेहंदी डिजाइन लेकर आए हैं। 

ट्रेंड के हिसाब से यहां देखें सावन 2021 के लिए कुछ खास मेहंदी डिजाइन। 

1. शेडेड मेहंदी डिजाइन 
आजकल, शेडेड मेंहदी डिजाइन खूब प्रचलन में है। शादी से लेकर गृह प्रवेश तक कई फंक्शन में महिलाएं यह डिजाइन लगाना पसंद करती हैं। सावन के लिए आप इस डिजाइन को सेलेक्ट कर सकती हैं। 

2. फ्लोरल मेहंदी 
पूजा-पाठ के लिए फ्लोरल मेहंदी बेस्ट है। यह दिखने में जितनी सुंदर लगती है उतनी ही बनाने में आसान है। आप सावन में अपनी साड़ी भी फ्लोरल बेस्ड रख सकती हैं। 

3. अरेबियन मेहंदी 
चाहे कोई भी ऑकेजन हो लड़कियों और महिलाओं को अरेबियन मेहंदी लगाना बहुत पसंद है। ट्रेडिशनल ड्रेसेज के साथ यह मेहंदी और खिलती है। आप अरेबियन मेहंदी में शेडिंग भी कर सकती हैं। इससे आपकी मेहंदी और खूबसूरत दिखेगी। 

4. झालर मेहंदी
झालर वाली मेहंदी आजकल ट्रेंड में है। सावन में एक बेहतरीन लुक पाने के लिए आप यह मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। 

5. इंडियन मेहंदी डिजाइन

धार्मिक पर्वों के दौरान इंडियन मेहंदी डिजाइन सबसे अच्छी लगती हैं। शादी-विवाह और करवा चौथ जैसे पर्वों पर महिलाएं यह डिजाइन ज्यादा पसंद करती हैं।