लाइव टीवी

Beauty Tips: सुष्मिता सेन की खूबसूरती का राज जानना चाहते हैं आप?, गो-टू मेकअप प्रोडक्ट का करती हैं इस्तेमाल

Updated Feb 05, 2021 | 19:37 IST

Sushmita Sen Beauty Tips: सुष्मिता सेन एक बेहद खूबसूरत अभिनेत्री हैं। यहां आप उनके इंस्टाग्राम के माध्यम से जान सकते हैं उनकी खूबसूरती के राज...

Loading ...
सुष्मिता सेन।
मुख्य बातें
  • सुष्मिता सेन फिट रहने के लिए रोज करती हैं योगा
  • सुष्मिता सेन खाने पर रखती है नियंत्रण
  • सुष्मिता सेन प्राकृतिक चीजों का ज्यादा करती हैं चेहरे पर इस्तेमाल

सुष्मिता सेन बॉलीवुड की सदाबहार अदाकाराओं में गिनी जाती हैं। उनकी खूबसूरती के दीवाने पूरी दुनिया में है। साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर उन्होंने अपनी सुंदरता का परचम लहराया था। इस बीते सालों में सुष्मिता सेन की खूबसूरती जस की तस है। वो आज भी उतनी ही खूबसूरत हैं जितनी मिस यूनिवर्स बनने के समय में थीं। उनकी फिटनेस और उनकी हाइट आज भी लोगों को बेहद पसंद है। तो आइए आज जानते हैं सुष्मिता सेन की खूबसूरती के राज। जानें सुष्मिता सेन अपने चेहरे की चमक कैसे रखती है बरकरार...

  • सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि वह फिट रहने के लिए खूब सारा पानी और पर्याप्त नींद लेती है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने मेकअप प्रोडक्ट के बारे में भी बताएं बताया है, जिसे वह लगाकर आज भी खूबसूरत दिखती है। सुष्मिता सेन ड्राई स्किन रूटीन को पसंद करती है। जैसे बेसन और मलाई का पेस्ट को स्क्रब के रूप में चेहरे पर लगाना। वह अपनी चमकती त्वचा को बनाएं रखने के लिए पपीते और संतरे के रस का भी खूब इस्तेमाल करती हैं। अपने चमकदार लुक देने के लिए वह प्राकृतिक गुलाब जल का इस्तेमाल करती हैं।
  • सुष्मिता सेन ने बताया है कि उनके फिटनेस का सबसे बड़ा राज योग है। उन्होंने बताया है कि वह प्रतिदिन प्राणायाम के अलावा पावर   प्लेट व्यायाम 15 मिनट रोज करती हैं। जिससे उनका शरीर आज भी खूबसूरत नजर आता है।
  • सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर बताया है कि वह अपने ग्लोइंग फेस के कारण पेस्टल सैंडल रंग का कपड़ा ज्यादा पहनती हैं। सुष्मिता सेन का मानना है, कि इस कलर की साड़ी पहनने से मन शांत रहता है। मन शांत रहने से चेहरे की चमक बढ़ जाती है।
  • सुष्मिता सेन ने अपने ब्यूटी प्रोडक्ट के बारे में बताते हुए कहा है कि वह इस प्रोडक्ट पर बहुत भरोसा करती है। सुष्मिता सेन अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए हाइलाइटर का इस्तेमाल करना पसंद करती हैं। उन्होंने बताया कि वह लिपस्टिक के जगह लिप बाम लगाना पसंद करती हैं। कुछ ऐसे और भी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट है, जिसे सुष्मिता सेन लगाना पसंद करती हैं। जैसे  YSLकी एवर लॉन्ग मस्कारा, कोपाकबाना कॉफी और चैनल के ऑटोमैटिक लिक्विड लाइनर में डायर के ब्रॉन्ज ब्लश।
  • सुष्मिता सेन ने बताया है कि शरीर को फिट रखने के लिए हमें अपने खाने पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने अपने खाने के बारे में बताते हुए कहा,है कि वह दिन की शुरुआत दो बादाम, अनार और दूध से करती हैं। जिससे उन्हें पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा मिलती है। उन्होंने बताया कि वह शाम में नाश्ते में इडली और उपमा खाती है। तले हुए खाद्य पदार्थों का वह कम सेवन करती हैं। जिस कारण से वह फिट नजर आती हैं।