लाइव टीवी

Termites home remedies : फर्नीचर में लग जाती है दीमक तो अपनाएं ये 5 आसान घरेलू तरीके, मिलेगा छुटकारा

Home Remedies for termites, termites control, termites treatment, natural ways to control termites, how to get rid of termites at home, how to get rid of with termites at furniture, दीमक को कैसे मारे, दीमक की दवा कौन-सी है, दीमक के लिए कीटनाशक
Updated Aug 16, 2021 | 12:00 IST

Termites home remedies : लकड़ी के सामानों के लिए दीमक किसी दुश्मन से कम नहीं। ये मिनटों में पूरे फर्नीचर को खोखला बना सकता है। इसकी रोकथाम के लिए कुछ घरेलू नुस्खे कारगर साबित हो सकते हैं।

Loading ...
Home Remedies for termites, termites control, termites treatment, natural ways to control termites, how to get rid of termites at home, how to get rid of with termites at furniture, दीमक को कैसे मारे, दीमक की दवा कौन-सी है, दीमक के लिए कीटनाशकHome Remedies for termites, termites control, termites treatment, natural ways to control termites, how to get rid of termites at home, how to get rid of with termites at furniture, दीमक को कैसे मारे, दीमक की दवा कौन-सी है, दीमक के लिए कीटनाशक
दीमक से छुटकारा पाने के आसान तरीके (pic: Istock)
मुख्य बातें
  • लकड़ी के फर्नीचरों को दीमक से बचाने के लिए धूप दिखाना सबसे अच्छा विकल्प है।
  • दीमक से लकड़ी के सामानों को सुरक्षित रखने के लिए इनका सही रख-रखाव जरूरी है।
  • समय-समय पर छिड़काव और कीटनाशकों के इस्तेमाल से दीमक से बच सकते हैं।

Home treatment for termites : घर को सजाने के लिए आजकल भले ही मेटल और स्टील समेत अन्य धातुओं का इस्तेमाल होता है, लेकिन अभी भी ज्यादातर फर्नीचर और दरवाजे-खिड़की लकड़ी के बने होते हैं। आमतौर पर ये 7 से 10 साल तक खराब नहीं होते। मगर कई बार बारिश के मौसम में लकड़ी के फूल जाने या नमी के चलते लकड़ियां सड़ने लगती हैं। इस दौरान दीमक की भी समस्या बढ़ जाती है। लकड़ियों के सामान के लिए दीमक ​एक खतरनाक दुश्मन की तरह है जो पूरे सामान को खोखला कर देता है। अगर आप भी इससे परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी समस्या दूर हो सकती है। 

how to keep furniture safe from termites, furniture ko deemak se bachane ke gharelu tareeke

1. सुगंधित तेल

दीमक को जड़ से खत्म करने के लिए आप एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें संतरे का तेल, नीम का तेल, लौंग का तेल और लहसुन का तेल आदि शामिल हैं। ये सुगंधित तेल दीमक के लिए जहर की तरह होते हैं। दीमक की समस्याओं के इलाज के लिए इन तेलों का उपयोग करने के लिए इन्हें एक कॉटन पैड या कपड़े में डुबोकर दीमक से प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। ऐसा हफ्ते में दो से तीन दिन करें। इसकी महक से कीड़े मर जाएंगे।

2. सूरज की रोशनी

दीमक को खत्म करने का सबसे अच्छा तरीका सूरज की रोशनी है। यह फर्नीचर और अन्य वस्तुओं के लिए मददगार होता है। लकड़ी के फर्नीचरों व सामानों को धूप में रखने से कीड़े मर जाते हैं। ऐसा करीब सप्ताह में दो बार करने से लकड़ी के सामान लंबे समय तक सुरक्षित रहेंगे। 

3. बोरिक एसिड

इस घरेलू पदार्थ को सोडियम बोरेट भी कहा जाता है। यह एक बेहतरीन सफाई उत्पाद है। दीमक के लिए यह एक न्यूरोटॉक्सिन है। दीमक को खत्मक करने के लिए, प्रभावित क्षेत्रों पर बोरिक एसिड पाउडर को घोल लगाएं। इसे इस्तेमाल करने के लिए  एक कप गर्म पानी में एक चम्मच बोरिक एसिड मिलाकर स्प्रे बना लें। आप चाहे तो इसे ब्रश से भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से दीमक के कीड़े बाहर निकल आएंगे या मर जाएंगे।

4. सफेद सिरका

दीमक से छुटकारा पाने के लिए सफेद सिरका सबसे आसान घरेलू उपाय है। आमतौर पर सभी इंडियन घरों में सिरके का प्रयोग किया जाता है। इसका उपयोग कीटनाशक के तौर पर भी होता है। दीमक को खत्म करने के लिए सफेद सिरके को लगभग चार बड़े चम्मच नींबू के रस या लगभग दो नींबू के रस के साथ मिलाकर एक स्प्रे बनाएं। इसे एक स्प्रे बोतल में डालें और जहां भी आपको दीमक दिखाई दें, दिन में दो या तीन बार स्प्रे करें। ऐसा करने से दीमक की समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी।

5. नमक

नमक को सोडियम क्लोराइड के रूप में भी जाना जाता है। इसका उपयोग दीमक के रोकथाम में भी किया जा सकता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए नमक और गर्म पानी को बराबर मात्रा में घोल लें। फिर, मिश्रण स्प्रे बोतल में डालकर दीमक वाली जगह पर ​छिड़कें। ऐसा दिन में दो से तीन बार करने से कीड़े मर जाएंगे।