लाइव टीवी

10 Place To Visit In Rajasthan In March: मार्च महीने में राजस्थान में घूम सकते हैं ये 10 जगह, यादगार रहेगा ट्रिप

Updated Feb 19, 2022 | 07:39 IST

10 place to visit in Rajasthan: मार्च में राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे है, तो इन 10 जगहों पर जाकर आप अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं। जानें राजस्थान की उन 10 जगहों के बारे में जहां मार्च में घूमना रहेगा यादगार।

Loading ...
Places to Visit in Rajasthan in March (Photo- iStock)
मुख्य बातें
  • राजस्थान में घूमने का बेस्ट समय अक्टूबर से मार्च है।
  • मार्च महीने में राजस्थान में गुलाबी ठंड पड़ती है।
  • मार्च महीने में राजस्थान के इन 10 जगहों पर आप छुट्टियां बिता सकते हैं।

10 place to visit in Rajasthan in March: भारत में कई ऐसे पर्यटक स्थल है, जहां लोग देश-विदेश से घूमने आते हैं। उन्हें पर्यटक स्थलों में से राजस्थान भी एक मशहूर जगह है। राजस्थान का नाम सुनतें ही वहां के मशहूर किले, स्वादिष्ट पकवान और खुबसूरत महल की छवि हमारे दिल और दिमाग में बननी शुरू हो जाती हैं। राजस्थान भारत का एक ऐसा राज्य है, जहां हर साल लाखों की तादात में देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। यदि आप राजस्थान अब तक नहीं गए है या घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है। जी हां इस आर्टिकल में मार्च महीने में राजस्थान में घूमने वाली 10 खूबसूरत जगह बताई गई है। इन 10 खूबसूरत जगहों पर जाकर आप अपने परिवार के साथ सुनहरे पल बिता सकते हैं। तो आइए बिना देर किए हुए जानते है उन 10 खूबसूरत जगहों के नाम।

मार्च महीने में राजस्थान में घूमने वाली 10 जगह

1. बूंदी

बूंदी मार्च के महीने में राजस्थान में घूमने वाली बेहद खूबसूरत जगह है। यहां आपको वास्तुकला, पुराने किले, महल और सीढ़ीदार जलाशय देखने को मिल सकते हैं। इसे बावड़ियों के नाम से भी जाना जाता है। मार्च महीने में यहां की वादियां बेहद खूबसूरत रहती है। यहां आप अपनी छुट्टी अपने परिवार के साथ अच्छे से बिता सकते हैं।

2. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान 

केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान भारत के राजस्थान में स्थित एक विख्यात पक्षी अभ्यारण है, जो कि राजस्थान के भरतपुर में है। इसे पहले भरतपुर पक्षी विहार के नाम से भी जाना जाता था। यहां आपको हजारों की संख्या में विलुप्त जाति की पक्षियों भी देखने को मिल सकती हैं। यदि आप पक्षी प्रेमी है, तो मार्च के महीने में यहां आपको 230 से भी अधिक प्रजातियों की पक्षी देखने को मिलेंगे।

3. रणकपुर

राजस्थान में स्थित रणकपुर जैन धर्म के 5 प्रमुख स्थानों में से एक स्थान है। यहां आपको खूबसूरत प्राचीन जैन मंदिर देखने को मिलेंगे। यदि आप मार्च के महीने में अपने फैमिली के साथ राजस्थान का ट्रिप बना रहे हैं, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट हो सकती है। यहां आप सूर्य मंदिर भी देख सकते हैं।

4. पुष्कर

पुष्कर राजस्थान का एक बेहद पवित्र शहर है। यह मंदिर और ऊंट मेले के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको सावित्री और शिव मंदिर के अलावा अन्य मंदिर भी देखने को मिल सकते हैं। यहां आप सागर झील में नौका विहार कर सकते हैं। यदि आप राजस्थान में कहीं घूमने का प्लान बना रहे, तो पुष्कर जरूर आएं। यहां आप की छुट्टियां यादगार हो सकती है।

5. झालावाड़

झालावाड़ राजस्थान का एक ऐतिहासिक जगह है। यहां पर्यटक लाखों की तादात में घूमने आते हैं। यहां आपको अनेक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल देखने को मिल सकते हैं। झालावाड़ मालाबार पठार के एक छोर पर बसा हुआ है। यदि आप अगले महीने में राजस्थान घूमने का सोच रहे हैं, तो झालावाड़ जरूर आएं। इस महीने में यहां का मौसम बेहद सुहावना हो जाता है।

6. माउंट आबू

माउंट आबू राजस्थान का बेहद खूबसूरत एकलौता हिल स्टेशन है। यदि आप मार्च के महीने में राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो माउंट आबू जरूर जाएं। यहां इस मौसम में गर्मी नहीं होगी और आप अपनी छुट्टियां अपनों के साथ खूबसूरत तरीके से बिता पाएंगे।

7. उदयपुर 

उदयपुर झीलों के शहर के नाम से जाना जाता है। मार्च के महीने में यहां की वादियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने लगती हैं। गर्मी के मौसम में लाखों की तादात में यहां लोग छुट्टियां बिताने आते हैं। यदि आप भी मार्च में राजस्थान घूमने के सोच रहे है, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट हो सकती है।

8. नारलाई

नारलाई राजस्थान के पाली जिले की देसूरी तहसील का एक गांव है। मार्च के महीने में इस जगह आप अपनी छुट्टियां खूबसूरत तरीके से दिखा सकते है। नारलाई उदयपुर और जोधपुर के बीच में स्थित है। यहां आने के बाद आप जोधपुर का भी ट्रिप भी बना सकते हैं।

9. मंडावा

मांडवा राजस्थान के झुंझुनू जिले में स्थित एक नगर है। यह जगह खूबसूरत हवेलियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां की सुंदरता को देखने के लिए लाखों की तादाद में पर्यटक हर साल आते हैं। मांडवा का इतिहास 18 वीं शताब्दी का है। मांडवा को कई नामों से नवाजा गया है। मार्च के महीने में यहां की वादियां आपको आपके मन को मोह सकती है।

10. जयपुर

जयपुर राजस्थान की राजधानी है। यह यहां का सबसे बड़ा शहर है। इस शहर को पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। यहां आपको प्राचीन किले, महल और स्वादिष्ट पकवान खाने को मिल सकते हैं। मार्च के महीने में हर साल यहां लाखों की तादाद में देश-विदेश से लोग घूमने आते हैं। यदि आप भी मार्च में राजस्थान घूमने का प्लान बना रहे है, तो यहां जरूर जाएं।