लाइव टीवी

Nail Paint Tips: नाखूनों को इन ट्रेंडी नेल आर्ट्स से बनाएं खूबसूरत, सिंपल नेल पेंट से दें न्यू लुक

Updated Mar 06, 2022 | 15:17 IST

Nail Paint Tips: केवल कपड़े या ज्वेलरी ही फैशन में नहीं होता बल्कि इससे अलग कई चीजें हैं जैसे बैग्स, बेल्ट, जूते या नेल्स। इनमें सबसे आसान नेल आर्ट ही है। इसके लिए जरूरी नहीं आपको बाहर ही जाना पड़े। ये घर बैठे कर भी सकते हैं और इसे बिना किसी पार्टी या इवेंट के रोजाना के कामों के साथ फ्लॉन्ट भी कर सकते हैं।

Loading ...
केवल दो कलर की नेल पेंट से भी बनती है नेल आर्ट
मुख्य बातें
  • सिंपल नेल पेंट से करें खूबसूरत नेल आर्ट
  • आसान नेल आर्ट डिजाइन से करें शुरू
  • केवल दो कलर की नेल पेंट से भी बनती है नेल आर्ट

Nail Paint Tips: कई महिलाएं तब तक घर से बाहर नहीं निकलती, जब तक वो अपने नाखूनों को सजा ना लें। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो आज हम आपके लिए कई ऐसे आइडियाज लेकर आए हैं, जिससे आप सिंपल नेल पेंट से भी खूबसूरत नेल आर्ट कर पाएंगे। जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा। आज हमारे पास आपके लिए कई आसान और प्यारे नेल आर्ट डिज़ाइन हैं। तो चलिए जानते हैं इस ट्रीक के बारे में, जिसे ट्राइ करने के बाद आप आराम से किसी भी पार्टी या फंक्शन में जा सकते हैं।

बेस कोट का रखें खास ध्यान
कोई भी डिजाइन बनाने से पहले कुछ बातें जाननी जरूरी होती हैं। इसमें सबसे पहला है बेस कोट, जिसका खास ध्यान रखना चाहिए। बेसिक कोट हमेशा अच्छी कंपनी के ही लगाएं, जिससे  नाखूनों का रंग बदलता नहीं है और ना ही वो पीले पड़ते हैं। बेस कोट लगाने के बाद  कुछ टाइम तक उसे सूखने दें। पहले कोट के सूख जाने के बाद ही नेल पेंट का दूसरा कोट लगाएं।

मल्टीकलर लुक डिजाइन
जिन गर्ल्स को नेल आर्ट बनाने का अभी कोई अंदाजा नहीं है और डर के मारे वो ट्राइ भी नहीं करती। तो उनके लिए ये बेस्ट आइडिया है। इसके लिए आप सबसे पहले नेल्स पर बेस कोट लगाएं और उसके सूखने के बाद आप अलग-अलग नेल कलर्स को अपने अलग-अलग नेल्स पर लगाए। अब आपका डिजाइन बनकर तैयार है।

Also Read: Aishwarya Rai Beauty Secret: ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का राज हैं ये नैचुरल चीजें, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट

डॉटेड नेल आर्ट
इस आर्ट को भी बनाना काफी आसान है। सिंपल और क्यूट दिखने वाली इस डिजाइन को क्रिएट करने के लिए आप पहले बेस कोट लगाएं और इसके बाद आप व्हाइट नेल पेंट अप्लाई करें। ये करने के बाद फिर आप डिफरेंट कलर्स से नेल्स पर डॉट्स बनाएं। इसके साथ ही लास्ट में आप टोप कोट लगाकर अपना नेल आर्ट डिजाइन कंप्लीट कर सकती हैं। वहीं अगर आप चाहें तो ब्लैक बेस कोट लगाने के बाद सेंटर में सीधे लाइन पर मल्टीकलर के डॉट्स भी लगा सकती हैं। ये लुक भी बेहद खूबसूरत नजर आने वाला है।

फ्रूट डिजाइन 
अधिकतर लड़किया फंकी डिजाइन लुक को पसंद करती हैं। तो नेल्स को फंकी लुक देने के लिए किसी भी फ्रूट का डिजाइन बनाया जा सकता है, जो आसानी से डिजाइन किया जा सके। जैसे स्ट्रॉबेरी फ्रुट डिजाइन के रेड कलर के पेंट का बेस कोट तैयार करिए और टिप्स पर ग्रीन कलर का डिजाइन बनाएं। बाकी के हिस्से पर रेड के सफेद डॉट्स लगाएं। तो लीडिए हो गया एक फ्रूट आर्ट तैयार। ऐसे ही आप कई फ्रूट आर्ट ट्राइ कर सकते हैं।