लाइव टीवी

Snoring Problem Tips: खर्राटों से हैं परेशान? ये पांच टिप्स दिलाएंगे इस परेशानी से निजात

Updated Mar 25, 2022 | 08:59 IST

Snoring Problem Tips: खर्राटे की समस्या से अक्सर लोग परेशान होते हैं। ये कई कारणों से हो सकती है, जिनमें वजन बढ़ना, सोने की स्थिति सही न होना और नासिका मार्ग बंद होना शामिल है। वहीं, डिहाइड्रेशन की वजह से भी ये समस्या उत्पन्न हो सकती है।

Loading ...
खर्राटे की समस्या के छुटकारा
मुख्य बातें
  • घरेलू उपायों से मिलेगा खर्राटे जैसी समस्या से छुटकारा
  • पुदीना लहसुन और हल्दी जैसी चीजों से खर्राटे की परेशानी होगी दूर
  • डिहाइड्रेशन की वजह से भी सोने के दौरान आते हैं खर्राटे

Tips For Snoring Problem: खर्राटे की बीमारी कई लोगों में देखने को मिलती है। इससे जूझ रहे लोगों को सोते समय इस बात का अनुभव नहीं हो पाता है कि उनके खर्राटों की वजह से किसी की नींद खराब हो रही है। कई बार उन्हें खर्राटों के चलते शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। ये समस्या आजकल आम हो गई है। इससे छुटकारा पाना इतना आसान नहीं है लेकिन इसे दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपायों को अपनाया जा सकता है। इनके जरिए कुछ हद तक इस बीमारी को ठीक किया जा सकता है। ये उपाय कारगार भी साबित होते हैं। 

Also Read: क्या आप खर्राटों से परेशान हैं? इन आसान उपायों से पा सकते हैं छुटकारा

हल्दी से मिलेगी राहत

हल्दी को एक जड़ी-बूटी का दर्जा दिया जाता है। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं। हल्दी से नाक को साफ कर सकते हैं, जिससे आप अच्छे से सांस ले पाएंगे। आपकी नाक साफ रहेगी तो आपको खर्राटे भी कम आएंगे। आप रात में हल्दी वाला दूध भी ट्राई कर सकते हैं। 

लहसुन और पुदीना से मिलेगी निजात 

लहसुन से कई बिमारियों को ठीक किया जा सकता है। त्वचा संबंधी रोगों के लिए ये एक रामबाण इलाज माना जाता है। इससे
भी खर्राटों की परेशानी खत्म हो जाती है। इसके लिए सोने से पहले गुनगुने पानी में डालकर लहसुन को निगल लीजिए. वहीं, इस समस्या को दूर करने में पुदीना भी कुछ हद तक कारगर साबित हो सकता है। पुदीना को पानी में उबाल लें और इससे गरारे करें। इससे भी आपको फायदा मिल सकता है। 

ये भी पढ़ें: खर्राटों ने किया परेशान, तो इन 10 टिप्स को अपनाकर पाएं इनसे छुटकारा

ऑलिव ऑयल और देसी घी 

आप अपनी नाक को साफ करने के लिए ऑलिव ऑयल और देसी घी का प्रयोग भी कर सकते हैं। जब भी सोने जाएं तो उससे थोड़ी देर पहले अपनी नाक में ऑलिव ऑयल की कुछ ड्रॉप्स डाल लें। नियमित रूप से ऐसा करने पर आपकी समस्या धीरे-धीरे ना के बराबर हो जाएगी। कभी कभी नाक बंद होने के कारण भी ये समस्या देखने को मिलती है, जिसके लिए गुनगुने घी को नाम में डालना फायदेमंद साबित होता है।