लाइव टीवी

White Clothes Care Tips: इन टिप्स से हमेशा नए जैसे रहेंगे सफेद कपड़े, आजमाकर देख लें

Updated Mar 25, 2022 | 08:04 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

White Clothes Care: सफेद कपड़े पहनने में तो बहुत अच्छे लगते हैं लेकिन अगर इन पर किसी तरह के दाग-धब्बे लग जाएं तो इन्हें निकालना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन कई ऐसे उपाय है जो कपड़ों की सफेदी वापस ला सकते हैं।

Loading ...
सफेद कपड़ों की देखभाल
मुख्य बातें
  • अन्य रंग के कपड़ों से सफेद कपड़ों की देखभाल है ज्यादा जरूरी
  • सिरका से वापस आ जाएगी सफेद कपड़ों की सफेदी
  • सफेद कपड़ों से पीलापन दूर करने के लिए डिशबार है कारगर

White Clothes Care and Tips: सफेद कलर की ड्रेस पहनना तो हर कोई चाहता है लेकिन इसे खरीदने से कतराते हैं। जब हम कपड़े खरीदने जाते हैं, तो दिमाग में यह ख्याल जरूर आता है कि सफेद कपड़े लें या ना लें या कोई और कलर देख लें। अक्सर ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सफेद कलर के कपड़ों पर दाग धब्बे जल्दी लगते हैं और छूटने का नाम नहीं लेते। लड़का हो या लड़की सफेद कलर की ड्रेस हर किसी पर जंचती है। लेकिन इसे मेंटेन करना बहुत मेहनत भरा होता है और लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि किस तरह सफेद कपड़ों की केयर की जा सकती है और अगर इसपर दाग लग भी जाए तो उसे कैसे हटाया जाए।

Also Read: कैसे हटाएं कपड़ों से अनार के रस के दाग, सफेद सिरका का करें इस्तेमाल

सबसे तेज तरीका

सबसे तेज तरीका सफेद कपड़ों से पीलापन दूर करने के लिए एक बाल्टी पानी में सिरके की 10 बूंदे डालकर और 20 मिनट के लिए भिगो दें। इससे आपके कपड़े की चमक नयी जैसी रहेगी। फिर इसमें ब्लीच पाउडर मिला दें। 10 मिनट के लिए भिगाए रखे और फिर निकाल लें। ऐसा करने से आपके सफेद कपड़े के सारे दाग चले जाएंगे।

अगर आप रंग कलरफुल कपड़ों के साथ सफेद कपड़ें धो देते हैं तो ऐसा ना करें, सफेद कपड़ों को हमेशा अलग धोएं ताकि दाग न लगे। वहीं एक अच्छा तरीका आधे नींबू का रस डालकर कुछ देर भिगो दें। यह आपके सफेद कपड़े की चमक बरकरार रखेगी।

वाशिंग सोडा का इस्तेमाल करें 
अक्सर आपने देखा होगा टीवी चैनल के एड में सफेद कपड़ों से दाग हटाने के लिए कई तरह के डिटर्जेंट पाउडर दिखाए जाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है आप किसी भी डिटर्जेंट पाउडर से कपड़े धो सकते हैं। जरूरी यह है कि, आप वाशिंग सोडा का भी इस्तेमाल करें।

Also Read: वॉश‍िंग मशीन में कपड़े धोने के 7 बेस्‍ट ट‍िप्‍स

बर्तन धोने का साबुन भी कर सकते हैं इस्तेमाल 

सुनकर आप चौक जायेंगे लेकिन बर्तन धोने का साबुन भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं। यह सफेद कपड़ो से दाग धब्बे हटाने में कारगर सिद्ध हो सकता है। जी हां बर्तनों को चमकाने वाला साबुन भी आपके सफेद कपड़े को चमका सकती है। कपड़े धोने के बाद उन्हें धूप में सुखाएं याद रहे ज्यादा धूप ना लगे क्योंकि धूप कपड़ों की चमक को छीन लेते हैं।