लाइव टीवी

Vitamin-D Foods: डायट में शामिल करें विटामिन-डी युक्त आहार, सफेद बालों की समस्या होगी दूर

Updated May 31, 2020 | 21:09 IST

list of vitamin D Foods: आजकल कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लग जाते हैं। बाल सफेद होने के पीछे कई वजह हो सकते हैं। वहीं विटामिन युक्त आहार का सवन करें तो इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
डायट में शामिल करें विटामिन-डी युक्त आहार
मुख्य बातें
  • बढ़ते प्रदूषण और स्‍ट्रेस से हमारे बालों का बुरा हाल जो जाता है।
  • विटामिन डी युक्त चीजों का सेवन करें, तो बाल खूबसूरत रहेंगे।
  • विटामिन डी युक्त आहार का करें सेवन।

बढ़ते प्रदूषण और स्‍ट्रेस से हमारे बालों का बुरा हाल जो जाता है। बाल न सिर्फ झड़ने लगते हैं, बल्कि समय से पहले सफेद भी होने लगते हैं। इन दिनों युवा भी सफेद बाल होने की समस्या से परेशान हैं। सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए कुछ लोग डाई या फिर अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। इससे बाल खराब ही नहीं बल्कि उसकी असली चमक भी गायब हो जाते हैं। बालों की डाई करने से यह और अधिक सफेद हो जाते हैं, इसके साथ ही बाल डैमेज भी होने लगते हैं। 

वहीं बालों के सफेद होने के पीछे के पीछे कई वजह हो सकते हैं। गलत खान-पान, तनाव या फिर बालों पर कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना आदि। विशेषज्ञों के मुताबिक अगर आप डायट पर ध्यान दें, तो इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। विटामिन डी युक्त चीजों का सेवन करें, तो बाल खूबसूरत ही नहीं बल्कि उन्हें सफेद होने से भी बचा सकते हैं। आइए जानते हैं डायट में विटामिन युक्त किन-किन चीजों को शामिल करना फायदेमंद साबित हो सकता है।

विटामिन डी युक्त आहार का करें सेवन

अंडा- अंडे में प्रोटीन के साथ विटामिन डी भी होता है। यह बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। रोजाना अंडे का सेवन करने से बालों से जुड़ी समस्या जैसे सफेद होना, गंजापन और ड्राई हेयर आदि जैसी परेशानियों से बच सकते हैं। अगर आप रोजाना अंडा जर्दी के साथ खाते हैं, तो बाल सफेद नहीं होंगे, इसके साथ खूबसूरत और अधिक समय तक लंबे मजबूत बन रहेंगे।

संतरा- विटामिन सी के साथ-साथ संतरा में विटामिन डी भी पाया जाता है। सफेद बालों से निजात पाना चाहते हैं तो विटामिन डी का सेवन जरूर करें। रोजाना संतरा खाने से बालों में नैचुरल शाइन आएगा। अगर आपके पास संतरा नहीं है तो इसकी जगह नींबू का रस, मौसमी या फिर किवी जैसे फल भी खा सकते हैं।

मछली- मछली खाने से बाल के साथ-साथ कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। सफेद बाल या फिर घने और मजबूत बनाने के लिए मछली का सेवन करें। बता दें कि मछली में ओमेगा 3 पाया जाता है, जो बालों के साथ-साथ त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप मछली का सेवन नहीं करते हैं तो इसकी जगह ओमेगा 3 कैप्सूल का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ओमेगा 3 के कैप्सूल का सेवन करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

दलिया- विटामिन डी के साथ-साथ कई जरूरी मिनरल्स, प्रोटीन जैसे तत्व दलिया में पाए जाते हैं। यह बालों की हेल्दी रखने के साथ-साथ सफेद होने से भी बचाता है। बता दें कि त्वचा और बालों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए शरीर को हर तरह का प्रोटीन और मिनरल्स की आवश्यकता होती है। ऐसे में दलिया का सेवन करना शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है।

मशरूम- मशरूम विटामिन डी के प्रमुख स्त्रोत हैं। विटामिन डी के अलावा इसमें विटामिन बी 1, बी 2, बी 5 जैसे तत्व भी पाए जाते हैं। विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए अपने डायट में मशरूम को शामिल कर सकते हैं। बता दें कि मशरूम सूरज की रोशनी में उगते हैं इसलिए इनमें विटामिन डी भरपूर होते हैं।