लाइव टीवी

Marigold plant: आज ही लगाएं घर की बग‍िया में गेंदे के फूल, ये 7 कारण जानकर मन हो जाएगा खुश

Updated Jun 07, 2021 | 10:33 IST

गेंदा का फूल बेहद खूबसूरत और सुगंधित होता है। यहां आप अपने घर में गेंदा के फूल को लगाने के 7 कारणों को जानकर दंग रह जाएंगे।

Loading ...
गेंदे के फूल क्यों लगाने चाहिए
मुख्य बातें
  • गेंदे का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों के साथ-साथ खाने में भी किया जा सकता है
  • गेंदे का फूल अच्‍छी सुगंध देता है
  • इस पौधे को आप कम मेहनत में आसानी के साथ लगा सकते हैं

Marigold plant: भारत के हर घर में गेंदा के फूल को शुभ का प्रतीक माना जाता है। आपको बता दें, कि यह फूल सभी देवी-देवताओं पर चढ़ाया जाता है।  शुभ का प्रतीक माने जाने के बावजूद कई बार लोगों को इस फूल को भगवान के चरणों में समर्पित करने के लिए बाजार जाने की नौबत आ जाती है। आपको बता दें, कि गेंदा का फूल ना केवल धार्मिक कामों में इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि यह हमारे सेहत को तंदुरुस्त बनाएं में भी मदद करता हैं। क्या आपको पता है, कि हमें घर के बगीचे में गेंदा का फूल क्यों लगाना चाहिए। अगर नहीं, तो आइए जाने यहां।

घर के बगीचे में गेंदा लगाने के 7 खास कारण

1. खाने योग्य

गेंदा का फूल का इस्तेमाल आप धार्मिक कार्यों के साथ-साथ खाने में भी कर सकते हैं। आपको बता दें, कि गेंदा के फूल को फलों और सब्जियों के बीच आसानी से उगाया जा सकता है। इसकी पंखुड़ियों का सलाद बनाकर आप अपने शरीर को हेल्दी बनाए रख सकते है।

2. आसानी से विकसित

गेंदा के पौधे को बहुत अधिक धूप की आवश्यकता होती है। आपको बता दें, कि यह पौधा बड़ी तेजी से विकसित हो जाता है। इस पौधे को किसी प्रकार की मिट्टी में उगाया जा सकता है। यदि आप इस तरह के पौधे को अपने घर में लगाएं, तो आपको ज्यादा मेहनत और इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

3. नेमाटोड को मारने में करें मदद

यदि आप अपने घर के बगीचे में गेंदे के पौधे को लगाएं, तो यह नेमाटोड - जो छोटे राउंडवर्म होते है, उन्हें मारने में मदद कर सकता है। आपको बता दें, कि गेंदा का पौधा दूसरे पौधे को संक्रमित होने से बचा भी बचाता है।

4. मधुमक्खियों को करे आकर्षित

गेंदा का फूल काफी सुगंधित होता है। आपको बता दें, कि इस फूल से पराग लेने के लिए मधुमक्खियों का हमेशा जमावड़ा लगा रहता है।

5. तितलियों को करे आकर्षित

गेंदा का पौधा यदि आप अपने बगीचे में लगाएं, तो आपका बगीचा रंग-बिरंगी तितलियों से हमेशा सजा-भरा रह सकता है।

6. शिकारी कीड़ों को करे आकर्षित

गेंदे को प्राकृतिक कीट न‍ियंत्रक माना जाता है। 
यदि आप अपने घर के बगीचे में गेंदा का फूल लगाएं, तो यह उन कीड़ों को खीचेंगा जो हान‍िकारक कीट खत्‍म कर देते हैं। 

7. खाने में रंग के तौर पर इस्तेमाल करने में मददगार

आपको बता दें, कि गेंदा फूल के पंखुड़ियों को गरीब तबके के लोग केसर के रूप में भी इस्तेमाल करते है। इसमें मौजूद पीला रंग हमारे खाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे उपयोग आप सूप में कर सकते हैं।