लाइव टीवी

Copper For Body: हाथ में कड़ा पहनने के फायदे नहीं जानते होंगे आप, जानें किस धातु का कड़ा है आपके लिए बेस्ट

Updated Nov 21, 2019 | 08:29 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

क्‍या आप जानते हैं कि तांबे का शरीर को छूना कई बीमारियों को दूर कर सकता है। यही कारण है कि लोगों को तांबे के ब्रेसलेट पहनने की सलाह दी जाती है ताकि इसके सकारात्मक प्रभाव शरीर में देखने को मिलें।

Loading ...
copper bracelets
1/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

जोड़ों के दर्द में मिलता है आराम 
तांबे को पहनना आपके जोड़ों के दर्द पर बहुत कारगर असर दिखाता है। इसे पहनने से सर्दियों में होने वाली जकड़न या कठोरता को कम किया जा सकता है। पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस में भी ये बेहतद कारगर है। कलाई पर ब्रेसलेट, कंगन या अंगूठी के रूप में अगर इसे पहना जाता है तो इससे काफी आराम मिलता है। तांबे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं इसलिए पहना चाहिए। बस याद रखें तांबा शुद्ध हो।

copper bracelets
2/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

दिल के लिये सेहतमंद 
तांबे की कमी से शरीर में असंतुलन पैदा हो जाता है और रक्त में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है जिससे हृदय और धमनियों को नुकसान पहुंचता है। तांबे को क्रॉस-लिंक फाइबर, कोलेजन और इलास्टिन के लिए विशिष्ट माना जाता है और इस क्रॉस-लिंकिंग के बिना महाधमनी धमनीविस्फार की शुरुआत तेजी से होती है। इसलिए तांबे केा जरूर पहनना चाहिए।
 

copper bracelets
3/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

इम्‍यूनिटी पावर बढाए 
तांबा शरीर में मौजूद अन्य टॉक्सिन को कम करने का काम करता है। तांबा एंजाइमों की प्रतिक्रिया को ट्रिगर करता है जो शरीर को हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करते हैं।
 

5/ 5
तस्वीर साभार: Instagram

आपका गुस्‍सा होता है कम 
तांबे का कड़ा पहनने से मन शांत होता है और गुस्‍सा कम आता है। 
 

Chandrayaan 3