लाइव टीवी

Aishwarya Rai Beauty Secret: ऐश्वर्या राय की खूबसूरती का राज हैं ये नैचुरल चीजें, जानें उनके ब्यूटी सीक्रेट

Updated Mar 04, 2022 | 11:23 IST |

ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। ऐश्वर्या की खूबसूरती की बात करना मतलब सूरज को दीया दिखाना है। फैंस उनकी एक्टिंग के साथ खूबसूरती के भी कायल हैं। अभिनेत्री की नशीली आंखें और लंबे घने बाल फैंस को घायल कर देते हैं। ऐश्वर्या की फोटोज पर नजर पड़ने के बाद नजरें हटाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी ग्लोइंग स्किन और घने बालों का राज क्या है, हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी खूबसूरती का राज खोला है। आइए जानते हैं।

Loading ...
1/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे प्रतिभाशाली एक्ट्रेस में से एक हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था।

 

2/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐश्वर्या राय के कुछ बेहतरीन ब्यूटी सीक्रेट्स, जिसे फॉलो कर आप ऐश्वर्या राय जैसी नशीली आंखें, घने बाल और सुंदर होंठ की चाहत पूरी कर सकती हैं।

3/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

होम मेड प्रोडक्ट्स का करें इस्तेमाल

दुनियाभर के कई बड़े ब्यूटी एंड कॉस्मेटिक ब्रांड्स की ब्रांड एम्बेस्डर रह चुकी ऐश्वर्या राय अपनी स्किन की देखभाल के लिए नैचुरल चीजों पर भरोसा करती हैं। इसके लिए 4 से 6 चम्मच बेसन में थोड़ा दूध और हल्दी पाउडर मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें।

5/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय ने अपनी ब्यूटी सीक्रेट्स का खुलासा करते हुए बताया था कि, अभिनेत्री अपनी सुंदरता को बरकरार रखने के लिए चेहरे पर खीरे का रस लगाती हैं। खीरे में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेंट्री गुण पाया जाता है। साथ ही हाइड्रेशन का पूरा ध्यान रखती हैं, इसके लिए दिन में 8 से 10 गिलास पानी पीती हैं।

6/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

डाइट पर दें खास ध्यान

अभिनेत्री जंक फूड के बजाए घर का बना खाना पसंद करती हैं। खाने में ज्यादा से ज्यादा सलाद, फ्रूट्स और ग्रीन वेजिटेबल खाएं, पौष्टिक तत्त्व त्वचा की खूबसूरती को निखारने और लंबे घने बालों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।

7/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

अपनी खूबसूरती से दुनिया को कायल करने वाली अभिनेत्री का दूसरा मंत्र तनाव मुक्त रहना है। तन के साथ मन का स्वस्थ रहना आपके दिमाग के खुशनुमा माहौल पर निर्भर करता है, इसलिए हमेशा खुश रहें। इससे आपके चेहरे की चमक और खूबसूरती बढ़ जाती है।

8/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

बालों को साइनी और सिल्की बनाए रखने के लिए अभिनेत्री हाइड्रेशन का पूरा ध्यान रखती हैं। इसके लिए नियमित हेयर ऑइलिंग करती हैं और दिन में 10 से 12 गिलास पानी पीती हैं। साथ ही बाजार में मौजूद हेयर प्रोडक्ट्स के बजाए नेैचुरल हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं।

9/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

आपको जानकर हैरानी होगी की ऐश्वर्या राय को जिम जाना पसंद नहीं है। अभिनेत्री अपने दिन की शुरुआत योग से करती हैं, योग के बिना उनके दिन की शुरुआत नहीं होती और डाइट प्लान को फॉलो करना अभिनेत्री के रुटीन का अहम  हिस्सा है। 

10/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

ऐश्वर्या अपनी एक्टिंग के साथ खूबसूरती से लोगों के दिलों में राज कर रही हैं। 42 साल की उम्र में भी ऐश्वर्या अपनी दिलकश अदाओं से फैंस को घायल कर देती हैं। फिर चाहे कैजुअल लुक में बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर नजर आएं या रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेरते हुए, अभिनेत्री हर जगह अपनी खूबसूरती से फैंस के दिल की धड़कन तेज कर देती हैं।

Chandrayaan 3