लाइव टीवी

Curly Hair Care: घुंघराले बालों को संभालना हुआ मुश्किल, तो इन आसान टिप्स को अपनाकर करें इन्हें मैनेज

Updated Mar 22, 2020 | 06:30 IST |

Curly Hair Care tips: घुंघराले बालों की केयर करना काफी मुश्किल होता है। इन्हें मैनेज करने के लिए आपको कुछ आसाना टिप्स अपनाने होंगे। इससे ये और भी स्टाइलिश और खूबसूरत लगेंगे।

Loading ...
1/ 5

कर्ली या घुंघराले बाल बेहद खूबसूरत लगते हैं। पर ये कर्ली बाल जितने दिखने में अच्छे लगते हैं, उन्हें मैनेज करना उतना ही मुश्किल होता है। कर्ली बालों वाली लड़कियों को इन्हें संभालने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे स्टेप्स, जिनकी मदद से आप आसानी से कर्ली बालों को मैनेज कर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है, बस कुछ खास बातों का ख्याल रखना होगा।

2/ 5

गीले बालों को करें कंघी
आमतौर पर बाल सूखने के बाद कंघी करने की सलाह दी जाती है, जो सही भी है। लेकिन कर्ली या घुंघराले बालों वाली लड़कियों को हल्के गीले बालों में ही कंघी कर लेनी चाहिए। वरना बाल सूखने बाल बहुत फ्रिजी हो जाते हैं, जिससे ये टूटने लगते हैं। इसके लिए पहले गीले बालों को उंगलियों से सुलझाएं और फिर चौडे़ दांत वाली कंघी से कॉम्ब कर लें।

3/ 5

हेयर ब्रश का न करें इस्तेमाल
घुंघराले बाल वाली लड़कियां हमेशा चौड़े दांत वाली कंघी से बाल सुलझाएं। सुलझाने के लिए कभी भी हेयर ब्रश का इस्तेमाल न करें। हेयर ब्रश से बाल सुलझाने से बाल ज्यादा टूटेंगे।

5/ 5

लीव-इन कंडीशनर (Leave-in conditioner)
कर्ली बाल जल्दी फ्रिजी और रुखे हो जाते हैं। ऐसे में इनकी डीप कंडीशनिंग जरूरी है। आप नॉर्मल कंडीशनर के अलावा लीव-इन कंडीशनर का भी इस्तेमाल करें। इसे हल्के गीले बालों में लगाएं और कंघी कर लें। इसको धोना नहीं है, ये बालों में ही रहेगा। 

Chandrayaan 3