लाइव टीवी

Ayodhya : राम दरबार में CM योगी ने लगाई हाजिरी, 'राम लला' की आरती उतारी

Updated Nov 04, 2021 | 09:47 IST

Ayodhya Deepotsav 2021 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने के साथ साथ, विंध्यवासिनी में भगवान शंकर एवं काशी में भगवान राम के मंदिर का भी निर्माण हो रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
'राम लला' की आरती उतारते सीएम योगी आदित्यनाथ।
मुख्य बातें
  • अयोध्या में दीपोत्सव का इस बार भव्य एवं दिव्य आयोजन हुआ है
  • गुरुवार सुबह राम जन्मभूमि पहुंचे सीएम योगी, 'राम लला' के दर्शन किए
  • अयोध्या में हो रहा है भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण

अयोध्या : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार सुबह राम जन्मभूमि परिसर पहुंचे और वहां 'राम लला' का पूजन-अर्चन किया और उनकी आरती उतारी। दीपोत्सव 2021 के मौके पर सीएम योगी बुधवार से राम नगरी अयोध्या में मौजूद हैं। दीपोत्सव का यह पांचवां साल और अब तक का यह सबसे बड़ा आयोजन है। बुधवार की शाम सरयू तट के राम की पैड़ी पर नौ लाख मिट्टी के दीये जलाए गए। दीये प्रज्ज्वलित करने का यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। छोटी दिवाली के मौके पर सरयू तट सहित अयोध्या में कुल 12 लाख दीप जलाए गए।  

'मंदिर अभियान से जुड़ने वाला मैं परिवार का तीसरी पढ़ी'

इससे पहले सरयू तट पर दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि वह अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं जो राम मंदिर अभियान से जुड़े हैं। सीएम ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शीघ्र पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा, 'अयोध्या में राम मंदिर का निर्मिाण कार्य तीव्र गति से हो रहा है। मंदिर का निर्माण भारत के इतिहास का सबसे बड़ा आंदोलन है।' 

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा

इस मौके पर सीएम योगी ने राम मंदिर के निर्माण में अवरोध खड़ा करने के लिए समाजवादी पार्टी सहित विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर 1990 का वह भी एक दिन था जब अयोध्या में कारसेवकों पर गोलियां चलाई गईं। एक वह भी समय था जब राम मंदिर निर्माण के बारे में बात करना अपराध समझा जाता था लेकिन यह लोकतंत्र है। हमारी आस्था एवं विश्वास ने राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त किया। 

अन्य जगहों पर हिंदू मंदिरों का निर्माण

मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने के साथ साथ, विंध्यवासिनी में भगवान शंकर एवं काशी में भगवान राम के मंदिर का भी निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी में 500 मंदिरों पुनरोद्धार हुआ है। इनमें से 300 मंदिरों में काम पूरा हो चुका है, शेष 200 मंदिरों में अगले दो महीनों में कार्य पूरा कर लिया जाएगा। 

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।