लाइव टीवी

UP Elections : चाचा शिवपाल की पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे अखिलेश यादव, मिलकर लड़ेंगे यूपी चुनाव

Updated Nov 03, 2021 | 15:23 IST

Alliance between SP and PSP : अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी शिवपाल सिंह यादव का पूरा सम्मान करेगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रसपा का उनकी पार्टी में विलय नहीं बल्कि उसके साथ गठबंधन होगा।   

Loading ...

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को बड़ा बयान दिया। अखिलेश ने कहा है कि यूपी में विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करेगी। अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी शिवपाल सिंह यादव का पूरा सम्मान करेगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रसपा का उनकी पार्टी में विलय नहीं बल्कि उसके साथ गठबंधन होगा। सपा अध्यक्ष का यह बड़ा बयान है क्योंकि वह प्रसपा के साथ चुनाव गठबंधन को लेकर अब तक खुलकर बोलने से बचते रहे हैं। हालांकि अब उन्होंने साफ कर दिया है कि प्रसपा को साथ लेकर चुनाव लड़ने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। अखिलेश इस बार छोटे दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ना चाहते हैं।  

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।