लाइव टीवी

Lucknow City Buses: लखनऊ में सिटी बस के कंडक्टरों को बड़ा झटका, ड्यूटी पर नहीं कर सकेंगे स्मार्ट फोन इस्तेमाल

Updated Jul 25, 2022 | 22:45 IST

Lucknow City Buses: लखनऊ से देवा रूट पर चल रही सिटी बसों में अब कंडक्टर स्मार्ट फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। सिटी बस कंडक्टरों के स्मार्ट फोन इस्तेमाल पर निगम ने प्रतिबंध लगा दिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
लखनऊ सिटी बस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • सिटी बसों में कंडक्टर नहीं कर सकेंगे स्मार्ट फोन का इस्तेमाल
  • स्मार्ट फोन इस्तेमाल पर निगम ने लगाया प्रतिबंध
  • लखनऊ से देवा के बीच चल रहीं 22 सिटी बसों पर लगा प्रतिबंध

Lucknow City Buses: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अब परिवहन निगम की सिटी बस के कंडक्टर ड्यूटी के दौरान स्मार्ट फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। निगम ने ड्यूटी के दौरान कंडक्टरों के स्मार्ट फोन इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। हालांकि यह नियम सभी बसों के लिए लागू नहीं होगा। शुरुआत में लखनऊ से देवा के बीच चल रहीं 22 सिटी बसों पर यह रोक लगाई गई है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ने आदेश जारी कर कीपैड मोबाइल के इस्तेमाल को अनुमति दी है, यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। 

दरअसल, सिटी बसों में यात्रियों के टिकटों की जांच के लिए चेकिंग करने के लिए टीम शहर में जांच करती हैं। ऐसे में टीम से बचने के लिए कंडक्टरों ने व्हाट्सएप पर एक ग्रुप सिग्नल प्राइवेट मैसेंजर के नाम से क्रिएट किया हुआ है। 

चेकिंग टीम ने की थी चालक और परिचालक के मोबाइल की जांच

यह ग्रुप 22 जुलाई को एक चेकिंग टीम ने पकड़ा था। इस ग्रुप में 53 बस कंडक्टर जुड़े थे, इसके बाद एक दर्जन कर्मचारियों के रूट बदल दिए गए हैं। आपको बता दें कि ई-बस यूपी 32 पीएन 6603 राजाजीपुरम से देवा रोड पर ओर जा रही थी। चेकिंग टीम ने बरेठी के पास इस ई-बस को रोक लिया। बस में चेकिंग के दौरान चार यात्री बेटिकट मिले। बस में परिचालक शुभम कुमार प्रथम और चालक सुशील कुमार की ड्यूटी थी। शक के आधार पर चेकिंग टीम ने दोनों के मोबाइल की जांच की। इस दौरान पता चला कि व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से एक दूसरे कंडक्टर को चेकिंग टीम की लोकेशन शेयर करते थे।

लखनऊ में 30 नई ई-बसें मिलेंगी

आपको बता दें, लखनऊ में इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े में 30 नई ई-बसें और शामिल होंगी। यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए 100 नई सीएनजी बसें भी बेड़े में शामिल होंगी। इसके अलावा कानपुर से लखनऊ रूट पर भी नई सीएनजी बसें चलेंगी। पहले चरण में 10 बसों का संचालन होगा। ये बसें रोजाना कानपुर से लखनऊ के बीच चार फेरे लगाएंगी। निगम के अधिकारियों का कहना कि कानपुर-लखनऊ रूट पर चलने वाली सीएनजी बसों का अभी किराया तय नहीं किया गया है।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।