लाइव टीवी

Plastic Road in Lucknow: लखनऊ वालों को प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति, शहर की सड़कें अब बनेंगी प्लास्टिक कचरे से

Updated May 06, 2022 | 19:49 IST

Plastic Road in Lucknow: सिंगल यूज प्‍लास्टिक से छुटकारा पाने के लिए योगी सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। अब राज्‍य में प्‍लास्टिक से सड़कें बनाई जाएंगी। इसकी शुरुआत लखनऊ से किया जाएगा। जिसके बाद पूरे राज्‍य में इस तरह की सड़कें बनेंगी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
लखनऊ में प्‍लास्टिक कचरे से बनेगी सड़क
मुख्य बातें
  • लखनऊ में अब प्‍लास्टिक से बनेंगी सड़कें, मुख्‍य सचिव ने की घोषणा
  • प्‍लास्टिक उन्मूलन टास्क फोर्स की बैठक में की गई घोषणा
  • लखनऊ के बाद राज्‍य के दूसरे शहरों में भी बनेंगी इस तरह की सड़कें

Plastic Road in Lucknow: लखनऊ वालों को अब प्लास्टिक कचरा परेशान नहीं करेगा। इससे छुटकारा बनाने के लिए यूगी सरकार ने खास प्‍लान तैयार किया है। अब इस कचरे का इस्‍तेमाल राजधानी की सड़कों का निर्माण करने में किया जाएगा। इससे जहां शहर अब प्लास्टिक कचरे के प्रदूषण से मुक्‍त होगा, वहीं शहर की सड़कें भी चकाचक बनेंगी। इस संबंध में शासन की तरफ से आदेश जारी हो गया है।

प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सरकारी की इस योजना की जानकारी शुक्रवार को आयोजित प्‍लास्टिक उन्मूलन संबंधी टास्क फोर्स की बैठक को संबोधित करते हुए दी। उन्‍होंने कहा कि अब पूरे सूबे में प्लास्टिक कचरे सड़कें बनाने का कार्य किया जाएगा। इसकी शुरुआत राजधानी से होगी। इस बैठक में इससे पूर्व सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन पर किए जा रहे कार्यों, कार्रवाईयों और उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया गया।

सड़क बनाने का कार्य लखनऊ से होगा शुरू

इस बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि आज के समय में प्रदूषण फैलाने में सिंगल यूज प्लास्टिक का बहुत बड़ा रोल है। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूर्णतः रोकथाम लगाने के लिये लोगों को प्लास्टिक का विकल्प मुहैया कराना होगा। उन्‍होंने कहा कि, प्लास्टिक कचरे को वापस से किस प्रकार से प्रयोग में ला सकते हैं, हमें इस पर ध्यान देना चाहिए। ग्रामीण, नगर निकाय आदि विभाग की सड़क निर्माण में हम प्लास्टिक कचरे का प्रयोग कर सकते हैं। प्लास्टिक सड़क को मजबूती से बांधने के साथ पानी से होने वाली कटान को भी रोकती है, जिससे सड़क की गुणवत्ता बढ़ेगी।

इसके लिए बड़े पैमाने पर प्लास्टिक कचरे से बनने वाली वस्तुओं व प्लास्टिक के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाले कपड़े के थैलों, मिट्टी के बर्तनों के निर्माण को प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि, सड़क बनाने का कार्य लखनऊ से किया जाएगा। जिसके बाद इसे पूरे राज्‍य में लागू किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि, जन सहयोग के बिना सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम संभव नहीं है। इसलिए लोगों को इससे होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देना होगा। इस बैठक में राज्‍य के कई उच्‍च अधिकारी मौजूद रहे।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।