लाइव टीवी

Lucknow Civil Hospital: लखनऊ के अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत होगी दूर, तीन गुना होगी प्लांट की क्षमता

Updated Apr 26, 2022 | 15:42 IST

Lucknow Civil Hospital: राजधानी लखनऊ के सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत दूर की जाएगी। अब प्लांट की क्षमता तीन गुना होगी। नई दिल्ली से आई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम को अस्पताल के निदेशक ने यह जानकारी दी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
लखनऊ के सिविल अस्पताल में तीन गुना बढे़गी ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता
मुख्य बातें
  • सिविल अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत होगी दूर
  • सिविल अस्पताल में तीन गुना होगी ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता
  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने किया अस्पताल का दौरा


Lucknow Civil Hospital: देशभर में एक बार फिर से कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने लगा है। देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार इस पर काबू पाने की तैयारियों में जुटी है। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल का नई दिल्ली से आई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने निरीक्षण किया। लखनऊ स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता पहले के मुकाबले तीन गुना की जाएगी। अस्पताल में इस समय 400 एमपीएस की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट लगा है। जबकि इसकी खपत के हिसाब से 1200 एमपीएस के ऑक्सीजन प्लांट की मांग है। जरूरत के हिसाब से क्षमता बढ़ाई जाएगी। 

अस्पताल के निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने नई दिल्ली से आई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम को यह जानकारी दी। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। इन तैयारियों के तहत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की संयुक्त सचिव आईएएस वी हेकाली झिमोमी अपनी टीम के साथ ही सोमवार सुबह सिविल अस्पताल पहुंचीं। 

अस्पताल का किया निरीक्षण

यहां पर उन्होंने निरीक्षण किया और परिसर में सफाई के साथ ही ऑक्सीजन प्लांट और कोरोना मरीजों के इलाज के बंदोबस्त देखे। अस्पताल के बारे में टीम अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को भेजेगी। सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि, इस समय यहां 410 बेड संचालित हैं। ऑक्सीजन प्लांट से नई बल्डिंग में करीब 50 बेड तक ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। टीम ने निरीक्षण के दौरान ऑक्सीजन सेचुरेशन सही पाया। कोरोना मरीजों की भर्ती के लिए अलग वार्ड और बेड की संख्या देखी। परिसर में सफाई व्यवस्था, व्हील चेयर, स्ट्रेचर देख कर संतुष्टि जताई।

पिछले एक दिन में हुई 30 लोगों की मौत

आपको बता दें कि, सोमवार को देशभर में एक दिन में कोरोना के 2,541 नए मामले सामने आए। इसी के साथ सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 16,522 पहुंच गई। अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,30,60,086 हो गई। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक दिन में 30 और लोगों की मौत हो गई है।

Lucknow News in Hindi (लखनऊ समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।