लाइव टीवी

Mumbai BMC Alert : मानसून से पहले बीएमसी का मुंबई की 337 आवासीय इमारतों को अलर्ट, बताया खतरनाक

Updated Apr 27, 2022 | 13:55 IST

Mumbai BMC Alert : मानसून की बारिश से पहले ही बीएमसी ने मुंबई की 337 आवासीय इमारतों को खतरनाक श्रेणी में रखते हुए चेतावनी जारी कर दी है। बारिश से आने वाली किसी भी आपदा को देखते हुए इस बार बीएमसी पहले से ही तैयारी में जुट गई है।

Loading ...
बीएमसी ने शुरू की बारिश में आपदा से बचने की तैयारी
मुख्य बातें
  • मानसून से पहले ही हर आपदा से बचने की तैयारी में बीएमसी
  • मुंबई की 337 आवासीय इमारतों को जारी की चेतावनी
  • कई बार मुंबई के लिए आफत बनकर आती है बारिश

Mumbai BMC Alert : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मानसून आने से पहले ही बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी ) हर आपदा से निपटने की तैयारी में लग गई है। इसी को देखते हुए अब बीएमसी ने मुंबई की 337 आवासीय इमारतों को खतरनाक श्रेणी में रखते हुए चिन्हित किया है। बीएमसी के अनुसार, इन बिल्डिंगों में 163 वेस्ट, 104 ईस्ट और 70 बिल्डिंग शहर के बीच हैं। मानसून से पहले हर साल बीएमसी संकट से बचने के लिए कोई कदम उठाते हुए अलर्ट जारी करती है। 

दरअसल, मुंबई में मानसून हमेशा सुहावना नहीं रहता है। कई बार मानसून की बारिश में इमारतों के गिरने जैसी कई खतरनाक घटनाएं हो जाती हैं। ऐसे में अब बीएमसी पहले ही इन सबसे बचने की तैयारी में लग जाती है। इसी संबंध में बीएमसी ने अपने आपदा प्रबंधन मोबाइल ऐप में एक नई सुविधा तैयार की है, जो लोगों को जर्जर बिल्डिंग और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की संख्या के बारे में जानकारी दे सके। मानसून में घर से निकलने से पहले इस ऐप का इस्तेमाल लोगों को काफी परेशानियों से बचा सकता है। 

बारिश में आपदा से बचने की तैयारी कर रही बीएमसी 
मुंबई में बारिश कहीं आफत ना बन जाए, इसके लिए बीएमसी ने पहले ही कोशिशें शुरू कर दी हैं। इसके लिए बीएमसी ने छोटे नालों की गाद निकालने और सफाई जैसे काम शुरू कर दिए है। वहीं अपने ऐप में बीएमसी ने जो फीचर जोड़ा है। उसका लाभ भी लोगों को जरूर मिलेगा। घर से निकलते समय ही ऐप से हर तरह की जानकारी मिल जाएगी, जिससे लोग सुरक्षित तरीके स अपना रास्ता पहले ही चुन पाएंगे। बीएमसी अधिकारियों का कहना है कि, यह ऐप आखिरी फेज में है, जिसे जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। 

आपको बता दें कि, बारिश की वजह से होने वाले हादसों का मुंबई से पुराना नाता है। कई बार बारिश आपदा बनकर मुंबई को नुकसान पहुंचा चुकी है। पिछले साल ही मुंबई के विक्रोली और चेंबूर इलाकों में भूस्खलन की वजह से 29 लोगों की मौत हो गई थी।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।