लाइव टीवी

Suresh Pujari News: भारत लाया गया गैंगेस्टर सुरेश पुजारी, मायानगरी मुंबई में जिसका चलता था सिक्का

Updated Dec 15, 2021 | 07:32 IST

गैंगेस्टर सुरेश पुजारी को दिल्ली लाया गया है। हाल ही में उसकी गिरफ्तारी फिलीपींस में हुई थी। इसके खिलाफ मुंबई और उससे सटे कई अन्य उपनगरों में उगाही के कई केस दर्ज हैं।

Loading ...
भारत लाया गया गैंगेस्टर सुरेश पुजारी, मायानगरी मुंबई में जिसका चलता था सिक्का
मुख्य बातें
  • दिल्ली लाया गया गैंगेस्टर सुरेश पुजारी
  • अक्टूबर के महीने में फिलीपींस में हुई थी गिरफ्तारी
  • मुंबई और उससे सटे कई शहरों में फिरौती, उगाही के केस हैं दर्ज

गैंगेस्टर सुरेश पुजारी को भारत लाने में कामयाबी मिली है। उसे दिल्ली लाया गया है। पुजारी की गिरफ्तारी फिलीपींस में हुई थी। वो मुंबई, ठाणे, उल्लासनगरस डोंबिवली और कर्नाटक में कई केसों में वांछित था। सुरेश पुजारी को भारत लाने  के लिए आईबी और सीबीआई की टीम फिलीपींस गई थीं। बताया जा रहा है कि आईबी की टीम पहले उससे पूछताछ करेगी उसके बाद उसे मुंबई पुलिस के हवाले किया जाएगा। उसकी कस्टडी के लिए मुंबई पुलिस की एक टीम पहले से ही दिल्ली में डेरा डाले हुए है। 

बहुरुपिया है सुरेश पुजारी
सुरेश पुजारी, रवि पुजारी का खासमखास था। दो साल पहले उसके सेनेगल से लाया गया और 15 अक्टूबर को उसकी गिरफ्तारी फिलीपींस में इंटरपोल ने की थी। मुंबई और ठाणे पुलिस ने 2017 और 2018 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी की थी। दरअसल उसके खिलाफ उगाही के कई मामले दर्ज थे। खुफिया विभाग को जानकारी मिली थी कि उसके पास आठ अलग अलग नामों से पासपोर्ट थे।

2002 में पहली बार सुरेश पुजारी का नाम आया सामने
सुरेश पुजारी के बारे में पहली बार 2002 में जानकारी सामने आई जब रवि पुजारी ने वकील मजीद मेमन पर हमले की साजिश रची थी। उस केस में सुरेश पुजारी के खिफा मकोका के तहत कार्रवाई की गई थी। बताया जाता है कि उसने एनसीपी नेता जीतेंद्र आह्वाड और उल्लासनगर गके बाहुबली पप्पू कलानी के बेटे ओमी कलानी को धमकी दी थी।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।