लाइव टीवी

आखिर क्यों! मुंबई में बॉयफ्रेंड ने किया फोन पर ब्लॉक तो दुखी गर्लफ्रेंड ने लगा ली फांसी

Updated May 20, 2022 | 19:11 IST

Suicide In Mumbai: मुंबई में प्रेमी से नाराज युवती ने उसी के घर पर दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। दोनों छह साल से रिलेशनशिप में थे। रात में प्रेमी के घर पर रुकने के लिए युवती ने जिद की। इसको लेकर बहसबाजी हुई। रात में ही युवती ने फांसी लगा ली।

Loading ...
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुख्य बातें
  • युवती ने प्रेमी के घर पर लगाई फांसी
  • छह सालों से था दोनों के बीच प्रेम संबंध
  • नहीं मिला कोई सुसाइड नोट, पुलिस कर रही मामले की जांच

Mumbai Crime News: मुंबई में सुसाइड का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुंबई में एक युवती ने प्रेमी से नाराज होकर उसी के घर में फांसी लगा ली। दोनों के बीच बहस के बाद प्रेमी ने व्हाट्सऐप पर युवती को कथित तौर पर ब्लाक कर दिया। जिसका दुख प्रेमिका बर्दाश्त न कर सकी। आहत 20 वर्षीय प्रेमिका प्रणाली लोकारे ने सुसाइड कर लिया। मामला उपनगरीय दहिसर का है। मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। दोनों के बीच छह साल से रिलेशनशिप था। ऐसी घटना से प्रेमी स्तब्ध है। पुलिस मामले के बारे में जानकारी जुटा रही है।  

रात में प्रेमी के घर रुकना चाहती थी युवती

घटना को लेकर मुंबई पुलिस के एक अधिकारी का कहना है, 'महिला और उसका 27 वर्षीय प्रेमी बीते छह सालों से एक-दूसरे को जानते थे। रविवार की रात दोनों किसी की शादी में शामिल हुए, जिसके बाद महिला ने जोर दिया कि वह रात को प्रेमी के साथ उसके घर पर रुकना चाहती है। हालांकि लड़का उसकी मांग पर राजी नहीं हुआ और उसने महिला को घर जाने के लिए कह दिया।' अधिकारी ने बताया, 'इसके बाद वह चली गई लेकिन फिर उसने लड़के को दोबारा फोन किया और कहा कि वह उसके घर आना चाहती है। इधर, लड़के का कहना था कि रात में इलाके में कई नशेड़ी घूमते हैं। इसके बाद उसने महिला को समझाने कि कोशिश की और बाद में व्हाट्सऐप पर उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।'

प्रेमी के मना करने के बाद भी महिला उसके घर पर रुकी

पुलिस ने आगे बताया, 'प्रेमी के लाख मना करने के बाद भी महिला उसके घर पहुंच गई और व्हाट्सऐप पर उसका नंबर ब्लॉक करने को लेकर सवाल करने लगी। इसके बाद दोनों में कुछ देर बहस हुई। लड़की प्रेमी के घर पर ही रुक गई और वहां उसने कथित तौर पर अपने दुपट्टे का फंदा बना छत से लटक कर आत्महत्या कर ली। वहीं जब सुबह उसका प्रेमी उठा तो वह उसे फंदे से लटकता पाकर स्तब्ध रह गया।' पुलिस का कहना है, प्रारंभिक सूचना के आधार पर राजकीय रेलवे पुलिस की बोरिवली इकाई ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आगे की छानबीन में जुटी हुई है। इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में तरह-तरह की चर्चा हो रही हैं।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।