लाइव टीवी

Thane Traffic: ठाणेवासियों का इंतजार होगा खत्म, जल्द शुरू होगा खारेगांव फ्लाईओवर ब्रिज

Updated Mar 27, 2022 | 20:10 IST

Thane Traffic: मुंबई ठाणेवासियों को खारेगांव फ्लाईओवर ओवरब्रिज का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। लंबी जद्दोजह और कानूनी अड़चनें दूर होने के बाद अब ओवरब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है। लगभग सभी बाधाएं दूर हो चुकी हैं। निर्माण कार्य जोर-शोर से शुरू है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
ठाणेवासियों का इंतजार होगा खत्म, जल्द शुरू होगा खारेगांव फ्लाईओवर ब्रिज
मुख्य बातें
  • ठाणेवासियों का इंतजार होगा खत्म
  • अब जल्द शुरू हो जाएगा खारेगांव फ्लाईओवर ब्रिज
  • 95 प्रतिशत फ्लाईओवर का काम पूरा

Thane Traffic: ठाणेवासियों को खारेगांव फ्लाईओवर ब्रिज का काफी लंबे समय से इंतजार था। अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। सांसद श्रीकांत शिंदे ने आश्वासन दिया है कि कलवा स्थित खारेगांव फ्लाईओवर जो पिछले कई सालों से लंबित है, उसे हर हाल में 15 से 20 दिसंबर के बीच शुरू कर दिया जाएगा। इस संबंध में सांसद श्रीकांत शिंदे ने कल ठाणे नगर निगम में बैठक ली। 95 प्रतिशत फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी कुछ छोटे मामलों के चलते फ्लाईओवर नहीं खोला जा रहा था।

बैठक में ठाणे आयुक्त डॉक्टर विपिन शर्मा और मेयर नरेश म्हस्के ने भाग लिया। बैठक के दौरान बताया गया कि शेष पांच प्रतिशत काम जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा और 15 दिसंबर तक फ्लाईओवर यातायात के लिए तैयार हो जाएगा। वहीं फ्लाईओवर के नीचे के रेलवे फाटकों को बंद कर पांचवीं व छठी लेन पर एक साथ काम शुरू करने का भी निर्णय लिया गया है। इसलिए खारेगांव में रेलवे फाटक बंद रहता है तो पांचवीं और छठी लाइन का काम फरवरी के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा।

सड़क को ओवरब्रिज से जोड़ने का काम तेज

ओवरब्रिज के एक तरफ संपर्क मार्ग का निर्माण पहले ही हो चुका है। अब दूसरी तरफ भी सड़क को ओवरब्रिज से जोड़ने का काम तेज है। साथ ही साथ रेलिंग का काम भी चल रहा है। काम पूरा करने की डेडलाइन तय की गई थी, लेकिन अब इसे 15 दिसंबर तक हर हाल में पूरा करके, ओवरब्रिज को शुरू करने की तैयारी की जा रही हैं।

बारिश के दौरान शहर दो हिस्सों में नहीं बंटेगा

कलवा में खारेगांव रेलवे क्रॉसिंग के कारण होने वाली समस्याओं को देखते हुए 2006 में इस स्थान पर एक पुल बनाने का निर्णय लिया गया। पुल का निर्माण 2008 में ठाणे नगर निगम की मंजूरी से शुरू किया गया था। हालांकि, जहां पुल का निर्माण किया जाना था, उस क्षेत्र के पूर्व और पश्चिम में कई भूमि विवाद थे, जिनमें से अधिकांश मफतलाल कंपनी के भूमि विवाद के कारण परियोजना लंबित हो गई। तो यह काम वास्तव में 2015 में पूरा किया गया था। खारेगाव शहर का पहला महत्वाकांक्षी मल्टीलेवल ओवरब्रिज कम फ्लाईओवर लोगों को यातायात दबाव की समस्या से निजात दिला पाएगा। ठाणे से खारेगाव उस पार उतरने वाले फ्लाइओवर का फायदा होगा कि बारिश के दौरान शहर दो हिस्सों में नहीं बंटेगा।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।