लाइव टीवी

Mumbai Crime News: कूरियर के जरिए अमेरिका से मुंबई भेजा गया करोड़ों का गांजा, एयरपोर्ट पर जब्त, तीन अरेस्ट

Updated Apr 30, 2022 | 22:35 IST

Mumbai Crime News: मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने अमेरिका से कूरियर के रूप में आ रहे अवैध गांजे को जब्त कर लिया है। इसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
अमेरिका से कूरियर के जरिए मुंबई भेजा गया करोड़ों का गांजा
मुख्य बातें
  • अमेरिका से मुंबई कूरियर के जरिए लाया जा रहा था गांजा
  • मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने पकड़ा
  • तस्करी के मास्टरमांइड समेत तीन लोग अब तक गिरफ्तार

Mumbai Crime News: पुलिस की हर मुमकिन कोशिश के बावजूद महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में नशे का कारोबार बंद नहीं होता नजर आ रहा। हर रोज तस्कर किसी न किसी तरीके से नशे का सामान शहर में लेकर आ रहे हैं। खास बात है कि देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी ड्रग्स की सप्लाई लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम कंट्रोल जोन 3 ने भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद की है। यह खेप कूरियर के जरिए अमेरिका से मुंबई भेजी गई थी। पुलिस ने इस संबंध में मास्टरमाइंड समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

कस्टम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, अमेरिका से एक कूरियर पैकेज में गांजा सप्लाई किया जा रहा था। जब पैकेज को अधिकारियों ने जांच के लिए पकड़ा तो उसमें करीब 27 किलो गांजा एयर प्यूरीफायर में छुपा हुआ मिला। पुलिस अधिकारियों ने मौके से पैकेज को जब्त कर लिया। अधिकारी ने बताया कि, जो गांजा सप्लाई किया जा रहा था, उसकी बाजार में कीमत तीन हजार रुपये प्रति ग्राम है। पकड़ में आई नशे की खेप आठ करोड़ से ज्यादा की बताई जा रही है। 

और लोग हो सकते है गिरफ्तार

कूरियर जब्त करने के बाद इस ऑपरेशन का मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसके घर पर जब पुलिस ने तलाशी ली तो वहां से बीस किलो गांजा और करीब 120 ग्राम हशीश व अन्य नशीला सामान बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने अभी तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कहा जा रहा है कि, इस मामले में अन्य और लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। 

विदेश गांजे की अवैध मार्केट में काफी ज्यादा कीमत

आपको बता दें कि, जो गांजा इस तरह विदेश से तस्करी किया जाता है, उसकी बाजार में काफी ज्यादा कीमत होती है। इसकी जरा सी संख्या ही करोड़ों तक पहुंच जाती है। वहीं सूत्रों की मानें तो नशे के बाजार में इसकी अच्छी खासी डिमांड भी है। फिलहाल कस्टम और नारकोटिक्स विभाग ऐसी सभी तरह की तस्करी पर नजर बनाए हुए है।
 

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।