लाइव टीवी

हैवानियत! 10 रुपये का चॉकलेट खरीदा तो मासूम को प्राइवेट पार्ट में गर्म चम्‍मच से दागा, महिला गिरफ्तार

Updated Oct 05, 2020 | 21:05 IST

Mumbai news: मुंबई के मलवानी इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 10 रुपये का चॉकलेट खरीदने पर महिला रिश्‍तेदार 6 साल की मासूम के साथ हैवानियत पर उतर आई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
हैवानियत! 10 रुपये का चॉकलेट खरीदा तो मासूम को प्राइवेट पार्ट में गर्म चम्‍मच से दागा, महिला गिरफ्तार
मुख्य बातें
  • यह मामला मुंबई के मलवानी पुलिस थाना क्षेत्र का है
  • आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
  • उसने चॉकलेट खरीदने पर मासूम के साथ हैवानियत की

मुंबई : मुंबई के मलवानी इलाके में रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला ने 6 साल की मासूम के साथ 10 रुपये का चॉकलेट खरीदने पर जैसा सलूक किया, वह इंसानियत को न सिर्फ शर्मसार करने वाला है, बल्कि हैवानियत को भी दर्शाता है। महिला ने चिकन लिवर की बजाय चॉकलेट खरीदने पर मासूम के प्राइवेट पार्ट को गर्म चम्‍मच से कई बार दागा, जिससे वह बुरी तरह जख्‍मी हो गई। बाद में एक अन्‍य रिश्‍तेदार ने इसका शिकायत पुलिस में दर्ज कराई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया।

यह मामला मलवानी पुलिस थाना क्षेत्र का है। यहां एक 40 वर्षीय महिला पर मासूम के साथ यह हैवानियत करने का मामला सामने आया है। बच्‍ची की मां का निधन तभी हो गया था, जब वह तीन महीने की थी और शराब के आदी पिता ने भी उसकी परवाह नहीं की। मां के निधन के बाद से ही वह अपनी एक महिला रिश्‍तेदार के पास रह रही थी। आरोप है कि महिला ने 50 रुपये देकर उसे चिकन लाने भेजा था, जिसमें 40 रुपये का चिकन लेने के बाद उसने शेष बचे 10 रुपये चॉकलेट खरीद लिया। महिला इस बात से इतनी नाराज हो गई कि वह हैवानियत पर उतर आई।

बच्‍ची के साथ हैवानियत

घटना 29 सितंबर की बताई जा रही है। एक अन्‍य महिला रिश्‍तेदार बच्‍ची का हाल जानने अचानक वहां पहुंची थी और जब उसे लगा कि वहां सबकुछ ठीक नहीं है तो उसने बच्‍ची से पूछताछ की, जिसके बाद उसने रो-रो कर उसे पूरी बात बताई। इसके बाद वह महिला पुलिस के पास पहुंची और इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। उसने यह भी बताया कि महिला अक्‍सर बच्‍ची को मारती-पीटती थी। उसे कई बार ऐसा करने से मना किया गया, लेकिन उसकी हरकतों में सुधार नहीं आया और अब तो उसने हद की कर दी, जब बच्‍ची के साथ ऐसा सुलूक किया।

उन्‍होंने आरोप लगाया कि महिला ने मासूम के हाथ बांध दिए और उसके मुंह में तौलिया ठूंस दिया और फिर गर्म चम्‍मच से कई बार उसके प्राइवेट पार्ट में दागा। महिला ने शनिवार (3 मार्च) को इस मामले में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद रविवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। महिला के खिलाफ पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत केस दर्ज किया गया है, जबकि बच्‍ची को इलाज के लिए केईएम अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।