लाइव टीवी

Mumbai News : मुंबई पुलिस की कड़क कार्रवाई, पकड़ा चाय का महाघपला, जानिए क्या है मामला

Updated May 16, 2022 | 22:58 IST

Mumbai Crime News : अगर आप भी चाय के शौकीन हैं तो सतर्क हो जाइए। अब बाजारों में नकली चाय भी पहुंच रही है। सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने मिलावटी टी पाउडर तैयार करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से भारी मात्रा में नकली चाय पकड़ी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
मुंबई पुलिस ने पकड़ा चाय के मिलावटखोरों का गिरोह
मुख्य बातें
  • मुंबई में चल रहा मिलावटी चाय का धंधा
  • मुंबई क्राइम ब्रांच ने दो लोगों को पकड़ा
  • 430 किलो चाय पाउडर किया गया बरामद

अगर आप चाय के शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए है। आपने दूध या मिठाई में मिलावट की खबरें जरूर पढ़ी या सुनी होंगी लेकिन आजकल बाजारों में मिलावटी चाय भी पहुंच रही है। हालांकि, मुंबई में पुलिस चाय में मिलावट करने वालों के लगातार पीछे और मौका मिलते ही सख्त कार्रवाई कर रही है। सोमवार को मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक और चाय मिलावटखोरों का गिरोह पकड़ा है और साथ ही भारी मात्रा में नकली चाय पाउडर भी बरामद किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने शिवड़ी इलाके से राजू अबुल शेख और राहुल को चाय में मिलावट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस की टीम को 430 किलो चाय पाउडर मिला जिसे जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि, बाजार में इस मिलावटी चाय की कीमत करीब एक लाख रुपये है। पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

कोर्ट में दोनों आरोपियों की रिमांड मांग सकती है पुलिस

मुंबई क्राइम ब्रांच इन दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी जहां से दोनों की रिमांड मांगी जा सकती है। इन दोनों आरोपियों के जरिए पुलिस आगे का नेटवर्क खंगालने की कोशिश करेगी। ऐसे में अगर कोर्ट से पुलिस को दोनों आरोपियों को रिमांड मिल जाती है तो दोनों से लगातार पूछताछ की जाएगी और इस धंधे में कौन-कौन शामिल है, इसका पता लगाया जा सकता है। फिलहाल मुंबई पुलिस की ओर से दोनों आरोपियों से पूछताछ से संबंधित अभी तक कोई बयान नहीं आया है। 

बता दें कि, मुंबई क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि, मिलावटी चाय तैयार कर इधर-उधर भेजी जा रही है। जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुंबई के शिवड़ी इलाके में छापेमारी की। रेड के दौरान पुलिस को दो लोग मिले जिनके पास से 430 किलो मिलावटी चाय जब्त की गई।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।