लाइव टीवी

Mumbai Crime News: मुंबई की गैंगरेप पीड़िता के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने पकड़े दोनों हैवान

Updated May 17, 2022 | 17:05 IST

Mumbai Crime News: मुंबई के धारावी में दिनदहाड़े शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 23 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
मुंबई गैंगरेप कांड, पुलिस ने पकड़े आरोपी
मुख्य बातें
  • दो हैवानों ने घर में घुसकर किया था गैंगरेप
  • पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • अदालत ने पेशी के बाद पुलिस हिरासत में भेजा

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बीते दिनों एक शर्मनाक मामला सामने आया था, जहां एक शादीशुदा महिला के साथ दो लोगों ने घर में घुसकर गैंगरेप जैसी वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। पीड़िता उनकी पहचान न कर सके, इसलिए दोनों आरोपियों ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांधा हुआ था। पीड़िता का आरोप था कि, दोनों ने उसका वीडियो भी बनाया। पुलिस ने इस संबंध में एक्शन लेते हुए दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 23 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, बलात्कार जैसी शर्मनाक वारदात 14 मई सुबह मुंबई के धारावी इलाके में हुई। घटना के समय 19 वर्षीय शादीशुदा पीड़िता अपने घर पर मौजूद थी। इस दौरान अचानक दो लोग उसके घर में मुंह पर कपड़ा बांधकर घुस गए और चाकू की नोक पर पीड़िता को शिकार बनाया। इसके साथ ही आरोपियों ने पीड़िता का वीडियो भी रिकॉर्ड किया और वहां से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। 

चेहरों को छिपाकर किया था रेप

पीड़ित पक्ष ने पुलिस को बताया कि, दोनों लोग उनके इलाके के होने का शक है, क्योंकि दोनों ने अपने चेहरों को ढका हुआ था, जिससे पीड़िता उनकी पहचान न कर पाए। पुलिस ने मामले के बाद तुरंत एक्शन लेना शुरू किया और इलाके में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा चेक किए। जिसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों लोगों से पूछताछ की तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया। 

धारावी डीसीपी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि, वारदात के दोनों आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है। दोनों को अदालत के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें 23 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। अब पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।