लाइव टीवी

Mumbai Fake Currency Notes: कहीं आपका 200 का नोट नकली तो नहीं, मुंबई पुलिस ने पकड़े दो लाख के फर्जी नोट

Updated Jul 27, 2022 | 13:29 IST

Mumbai Fake Currency: मुंबई पुलिस ने नकली नोट के साथ एक गिरोह का भांड़ा फोड़ किया है। इस आरोप में पुलिस ने पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो ऑटो रिक्शा ड्राइवर भी हैं। पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों के खिलाफ छापेमारी की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार करने में कामयाब रही।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
कहीं नकली तो नहीं है आपके पर्स में रखा 200 का नोट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • मुंबई पुलिस ने नकली नोट के साथ एक गिरोह का भांडा फोड़ किया
  • पुलिस ने पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया
  • दो लाख रुपये के नकली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार

Mumbai Fake Currency: देश में आए दिन नकली नोट से जुड़े मामले सामने आते रहते हैं। हालांकि पुलिस ऐसी घटना को रोकने के लिए हर तरह की कार्रवाई करती रहती हैं और आरोपियों को गिरफ्तार करती है, ताकि आम लोगों को नकली करेंसी का सामना न करना पड़े। अब मुंबई पुलिस ने नकली नोट के साथ एक गिरोह का भांडा फोड़ किया है। इस आरोप में पुलिस ने पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो ऑटो रिक्शा ड्राइवर भी हैं।

मामला महाराष्ट्र के कल्याण बाजार का है। पुलिस ने दो लाख रुपये के नकली नोटों के साथ दो ऑटो रिक्शा ड्राइवर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। महात्मा फुले पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों के खिलाफ छापेमारी की थी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार करने में कामयाब रही।

आरोपी दिल्ली से लेकर आए थे नकली नोट

महात्मा फुले पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार नकली नोट के मामले में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान मोहम्मद आरिफ, सूरत पुजारी और करण रजक के रूप में हुई है। इन तीनों आरोपियों को पुलिस ने कल्याण के एक लॉज से गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीनों आरोपी दिल्ली से मुंबई नकली नोट लेकर आए थे और वह दुकानदारों से कुछ खरीदारी कर इसका इस्तेमाल करने की योजना बना रहे थे।

कल्याण बाजार के लॉज में छिपे थे आरोपी

महात्मा फुले पुलिस को शुरुआत जांच में पता चला था कि आरोपी 200 रुपये के नकली नोट दिल्ली से लाए थे, और आगे की जांच जारी है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक होनमाने ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि, एपीआई दीपक सरोदे को पता चला कि, कुछ आरोपी कल्याण बाजार के अनिल पैलेस लॉज के अंदर छिपे हुए थे। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, सरोदे और उनकी टीम ने जाल बिछाया और नकली नोटों के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।