लाइव टीवी

Mumbai Crime: मुंबई में घरेलू हिंसा से परेशान होकर महिला ने बेटे संग मिल किया कुछ ऐसा, जानकर रह जाएंगे दंग

Updated Jul 27, 2022 | 13:27 IST

Mumbai Crime: पुलिस ने 42 साल की एक महिला और उसके परिवार के तीन सदस्यों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसमें महिला के बेटा और बेटी भी शामिल हैं। महिला और उसके परिवार के सदस्यों पर कथित तौर पर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
मुंबई में घरेलू हिंसा से परेशान होकर महिला ने बेटे संग की शख्स की हत्या
मुख्य बातें
  • 42 साल की एक महिला और उसके परिवार के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • परिवार पर कथित तौर पर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या का आरोप
  • मामला शुरुआत में घरेलू हिंसा से जुड़ा हुआ था

Mumbai Crime: मुंबई में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने एक महिला सहित उसके पूरे परिवार को जेल की चारदीवारी में धकेल दिया है। महिला पर अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर एक शख्स की हत्या करने का आरोप लगा है। मामला मुंबई के भांडुप उपनगर का है। यहां पुलिस ने 42 साल की एक महिला और उसके परिवार के तीन सदस्यों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह मामला शुरुआत में घरेलू हिंसा से जुड़ा हुआ था।

इसमें महिला के बेटा और बेटी भी शामिल हैं। महिला और उसके परिवार के सदस्यों पर कथित तौर पर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। इस मामले में महिला के नाबालिग बेटे को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी पर 38 साल के विनोद साटम की हत्या करने का आरोप है।

मृतक महिला के साथ करता था घरेलू हिंसा

भांडुप पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, महिला विनोद साटम के साथ रिश्ते में थी, लेकिन मृतक आरोपी महिला के साथ हर रोज घरेलू हिंसा करता था। महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में यह भी कहा है कि विनोद साटम उसके बच्चों के साथ भी अक्सर मार-पीट करता था। इस लगातार प्रताड़ना से तंग आकर महिला और उसके परिवार के अन्य सदस्यों ने हाल ही में विनोद साटम के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। 

महिला और उसके परिवार पर धारा 302

भांडुप पुलिस ने आगे बताया है कि गंभीर रूप से घायल होने के बाद विनोद साटम को एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी हत्या के बाद पुलिस ने महिला और उसके परिवार से पूछताछ की, जिसके बाद पुलिस ने महिला और परिवार के सभी सदस्यों को धारा 302 (हत्या) सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।